MP 5th, 8th Board Time Table: मध्य प्रदेश 5वीं एवं 8वीं वार्षिक एग्जाम के लिए डेटशीट जारी, विषय एवं डेट के अनुसार जानें पूरा टाइम टेबल
मध्य प्रदेश 5वीं एवं 8वीं वार्षिक एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 5वीं के वार्षिक एग्जाम का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च तक एवं 8वीं कक्षा के वार्षिक एग्जाम का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। टाइमिंग दोपहर 2 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से कक्षा 5वीं एवं 8वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए वार्षिक एग्जाम टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यह टाइम टेबल प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं, डाईस कोड प्राप मदरसों के लिए एक समान रहेगा। जारी किये गये टाइम टेबल के अनुसार दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। किस डेट में किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा इसकी पूरी जानकारी आप यहां से चेक कर सकते हैं।
कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल
परीक्षा तिथि | विषय |
24 फरवरी 2025 | प्रथम भाषा- हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
25 फरवरी 2025 | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
27 फरवरी 2025 | अतिरिक्त भाषा- हिंदी, संस्कृत, उर्दू पंजाबी |
28 फरवरी 2025 | पर्यावरण अध्ययन |
1 मार्च 2025 | द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू, मराठी है) अथवा हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल
परीक्षा तिथि | विषय |
24 फरवरी 2025 | प्रथम भाषा- (सहायक वाचन सहित), हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
25 फरवरी 2025 | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
28 फरवरी 2025 | विज्ञान |
1 मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान |
4 मार्च 2025 | द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू, मराठी है) अथवा हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
5 मार्च 2025 | तृतीय भाषा- संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी, गुजराती |
परीक्षा का समय
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से क्लास 5 एवं क्लास 8 की परीक्षाओं का आयोजन केवल एक पाली में किया जायेगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 2:30 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक रहेगी।
इन डेट्स में होंगी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल पहले ही जारी जा चुका है। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध टाइम टेबल के अनुसार हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इसके अलावा हायर सेकेंडरी सर्टिफकेट परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। इन सबके अलावा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई/ द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम वर्ष के लिए परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक एवं द्वितीय वर्ष के लिए 27 से 6 मार्च तक करवाया जायेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।