Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Miss World 2023: 3 दशक बाद भारत में होगा मिस वर्ल्ड का आयोजन, जानिए मिस वर्ल्ड और यूनिवर्स के बीच अंतर

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 09 Jun 2023 03:28 PM (IST)

    Miss World 2023 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आगाज साल 1951 में हुआ था। इस साल यह जुलाई में पहली बार आयोजित हुई थी। स्वीडन की किकी हकेन्सन पहली मिस वर्ल् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Miss World 2023: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता इस साल भारत में आयोजित की जाएगी।

    एजुकेशन डेस्क। Miss World 2023: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता इस साल भारत में आयोजित की जाएगी। लगभग तीन दशक के बाद देश इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। वहीं, इसके पहले साल 1996 में इस ब्यूटी पेजेंट कराया गया था। साल 2023 में यह देश में आयोजित किया जा रहा है। महीने भर चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिस वर्ल्ड संगठन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस संबंध में घोषणा की है। वहीं, इस मौके पर आइए जानते हैं कि मिस वर्ल्ड और यूनिवर्स में क्या अंतर होता है। आइए डालते हैं एक नजर।

    साल 1951 में शुरू हुई थी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता

    मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आगाज साल 1951 में हुआ था। इस साल यह जुलाई में पहली बार आयोजित हुई थी।   यह ब्यूटी कांटेस्ट ब्यूटी विद ए पर्पज़’ थीम पर आयोजित की जाती है। जूलिया मॉर्ले मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की अध्यक्ष हैं। स्वीडन की किकी हकेन्सन पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं। 

    साल 1952 में हुई था पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता

    मिस यूनिवर्स की शुरुआत साल 1952 में शुरू हुआ था। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। वहीं, इस ब्यूटी पेजेंट पाउला शुगार्ट मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट की अध्यक्ष हैं। फिनलैंड की आर्मी कुसैला ने पहली बार ये खिताब जीता था। 

    ऐश्वर्या और सुष्मिता ने इन सालों में जीता था खिताब

    भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हैं। सुष ने 1994 में खिताब जीता था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज़ संधू ने जीता हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय ने साल1994 में मिस वर्ल्ड बनीं थी। इसके बाद साल 1997 में डायना हेडन ने MISS World का खिताब जीता था।