Ministry of Education: कक्षा 1 में दाखिले की उम्र 6 साल से अधिक, जानें क्या है विभिन्न कक्षाओं के लिए आयु-सीमा
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव अर्चना शर्मा द्वारा सभी राज्यों और UTs के बोर्ड को 15 फरवरी 2024 को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2024-25 में नए दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में सभी स्टेट/UT में ग्रेड 1 एडमिशन के लिए उम्र 6 साल से अधिक रखे जाने की उम्मीद की जाती है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश के विभिन्न स्कूलों में अपने बच्चे का इस साल कक्षा 1 में एडमिशन दिलाने जा रहे पैरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सभी स्कूलों में इस साल एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 6 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। मंत्रालय (Ministry of Education) के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव अर्चना शर्मा द्वारा सभी राज्यों और UTs के बोर्ड को 15 फरवरी 2024 को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2024-25 में नए दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में सभी स्टेट/UT में ग्रेड 1 एडमिशन के लिए उम्र 6 साल से अधिक रखे जाने की उम्मीद की जाती है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और शिक्षा का अधिकार (RTE) 2009 के तहत घोषणा
शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की तरफ से कहा गया है कि केंद्रीय बोर्ड हों या राज्य बोर्डों से सम्बद्ध स्कूल, सभी में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा का निर्धारण राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। ऐसे में विभाग की तरफ से अनुरोध किया गया है कि सभी स्टेहोल्डर्स इन नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
Department of School Education & Literacy, Ministry of Education, in a letter dated 15.02.2024, with reference to D.O. letter No. 9-2/20- IS-3 dated 31.03.2021 followed by D.O. letter of even number dated 09.02.2023, requested all states/UTs to ensure that the age of admission to… pic.twitter.com/RoIrA9h9IC
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) February 25, 2024
क्या है केंद्रीय विद्यालयों में कक्षावार आयु-सीमा?
बता दें कि जहां केंद्रीय बोर्डों CBSE, CISCE के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के बोर्ड/परिषदों द्वारा सम्बद्ध स्कूलों के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। इस क्रम में देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है, आयु की गणना तिथि दाखिले के वर्ष में 31 मार्च निर्धारित होती है:-
- कक्षा 1 - न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष
- कक्षा 2 - न्यूनतम 7 वर्ष और अधिकतम 9 वर्ष
- कक्षा 3 - न्यूनतम 7 वर्ष और अधिकतम 9 वर्ष
- कक्षा 4 - न्यूनतम 8 वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष
- कक्षा 5 - न्यूनतम 9 वर्ष और अधिकतम 11 वर्ष
- कक्षा 6 - न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष
- कक्षा 7 - न्यूनतम 11 वर्ष और अधिकतम 13 वर्ष
- कक्षा 8 - न्यूनतम 12 वर्ष और अधिकतम 14 वर्ष
- कक्षा 9 - न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष
- कक्षा 10 - न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 16 वर्ष
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।