Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MHT CET Result 2023 Date: महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट 12 जून को होगा घोषित, PCM, PCB परिणाम इस वक्त होंगे जारी

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 10:30 AM (IST)

    MHT CET Result 2023 Date Time PCM ग्रुप की परीक्षा का आयोजन MHT CET 9 मई से 14 मई 2023 तक हुई थी जबकि PCB ग्रुप के लिए MHT CET का आयोजन 15 मई से 20 मई ...और पढ़ें

    Hero Image
    MHT CET Result 2023 Date, Time: महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट डेट घोषित हो गई है।

    एजुकेशन डेस्क। MHT CET Result 2023 Date, Time: महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट डेट घोषित हो गई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र (Maharashtra State Common Entrance Test Cell) पीसीएम और पीसीबी ग्रुप (PCM & PCB Group) के लिए सीईटी परीक्षा 2023 के लिए नतीजे 12 जून को घोषित किए जाएंगे। MHT CET के नतीजे सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर नतीजे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PCM ग्रुप की परीक्षा का आयोजन MHT CET 9 मई से 14 मई, 2023 तक हुई थी, जबकि PCB ग्रुप के लिए MHT CET का आयोजन 15 मई से 20 मई तक कराया गया था। परीक्षा के लिए पत्र, उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को 28 मई, 2023 तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। वहीं अब सेल नतीजों का एलान करने जा रहा है। नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।

    MHT CET result 2023: महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा। इसके बाद MHT CET-2023 टैब पर क्लिक करें।अब रिजल्ट लिंक को देखें। इसके बाद, अपने लॉगिन विवरण में कुंजी को एंटर करें। अब महाराष्ट्र सीईटी परिणाम देखें और डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउ लेकर रख लें।

    बता दें कि पिछले साल, एमएचटी सीईटी के पीसीएम ग्रुप में 13 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एग्जाम के लिए कुल 605944 (पीसीएम में 282070 और पीसीबी समूह में 323874) उम्मीदवारों ने एमएचटी सीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जो कि साल 2021 के पंजीकरण की संख्या (517132) से बहुत अधिक था।