Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MHT CET counseling 2022: महाराष्ट्र सीईटी काउंसलिंग शुरू, B.Tech, BE प्रोगाम के लिए इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन

    MHT CET counseling 2022 महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल (Maharashtra State CET Cell) ने हाल ही में एमएचटी सीईटी 2022 भौतिकी रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) और पीसीबी ग्रुप का परिणाम 15 सितंबर को घोषित किया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए थे।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 22 Sep 2022 09:23 AM (IST)
    Hero Image
    महाराष्ट्र सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MHT CET counseling 2022: महाराष्ट्र सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra)ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Maharashtra Common Entrance Test, MHT CET 2022 Counselling) काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक, जो कैंडिडेट्स राज्य के विभिन्न कॉलेजों में बी.टेक और बी.ई. में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। B.Tech और B.E प्रवेश 2022 के लिए MHT CET काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं। उम्मीदवार इनको फॉलो करके भी अप्लाई कर सकते हैं।

    MHT CET 2022 Counselling – How to apply: महाराष्ट्र सीईटी काउंसिलिंग के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    महाराष्ट्र सीईटी काउंसिलिंग के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं। इसके बाद,होमपेज पर CAP पोर्टल 2022 से 2023 . के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, बीटेक, बीई प्रवेश के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अपने एमएचटी सीईटी 2022 रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके खुद को पंजीकृत करें। फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि कोई हो, और फॉर्म जमा करें। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

    ये देनी होगी फीस

    इस काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एनआरआई उम्मीदवारों को 5000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके बाद, प्रोविजनल मेरिट सूची 7 अक्टूबर को और अंतिम मेरिट सूची 12 अक्टूबर को जारी की जाएगी।