Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MHT CET 2021 Admit Card: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने PCM परीक्षा का हॉल टिकट किया जारी, करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 15 Sep 2021 11:33 AM (IST)

    MHT CET 2021 Admit Card सेल की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार महाराष्ट्र एमएचटी सीईटी 2021 20 सितंबर 2021 से 1 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल 5 लाख से अधिक छात्र पंजीकरण करते हैं।

    Hero Image
    MHT CET 2021 Admit Card: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra Common Entrance Test Cell)

    MHT CET 2021 Admit Card: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra Common Entrance Test Cell) या सीईटी सेल ने एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा (MHT CET 2021 examination) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सेल ने पीसीएम या इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (PCM or Engineering entrance examination) के लिए MHT CET 2021 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। ऐसे में,जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सेल की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र एमएचटी सीईटी 2021 20 सितंबर, 2021 से 1 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल 5 लाख से अधिक छात्र पंजीकरण करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MHT CET 2021 Admit Card: पीसीएम प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

    पीसीएम प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं। इसके बाद खुलने वाली नई विंडो पर, यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करने पर एमएचटी सीईटी - इंजीनियरिंग प्रवेश विंडो पर क्लिक करें। इसके बाद डाउनलोड एमएचटी सीईटी 2021 पीसीएम एडमिट कार्ड के लिए लिंक खोलने वाली नई विंडो पर उपलब्ध होगा। इसके बाद नई विंडो में, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें। इसके बाद खाता लॉगिन विंडो से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र के साथ-साथ आवंटित स्लॉट के बारे में भी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरणों को ध्यान से देखें और उसके हिसाब से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। हॉल टिकट पर COVID19 दिशा- निर्देशों सहित निर्देश भी छपे होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे भी ध्यान से देखें और सख्ती से पालन करें।

    comedy show banner
    comedy show banner