Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MHT CET 2021: एमएचटी सीईटी परीक्षा पैर्टन जारी, cetcell.mahacet.org पर चेक करें डिटेल्स

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 10 Jun 2021 01:53 PM (IST)

    MHT CET 2021 महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra State Common Entrance Test Cell) ने एमएचटी सीईटी 2021 (MHT CET 2021) ऑफिशियल परीक्षा ब्रोशर के साथ- साथ पैटर्न भी जारी कर दिया है। सेल ने https//cetcell.mahacet.org/ पर परीक्षा का पैर्टन जारी किया है।

    Hero Image
    MHT CET 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra State Common Entrance Test Cell)

    MHT CET 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra State Common Entrance Test Cell) ने एमएचटी सीईटी 2021 (MHT CET 2021) ऑफिशियल परीक्षा ब्रोशर के साथ- साथ पैटर्न भी जारी कर दिया है। सेल ने https://cetcell.mahacet.org/ पर परीक्षा का पैर्टन जारी किया है। इसके मुताबिक महाराष्ट्र सीईटी 2021 के बारे में कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं जैसे परीक्षा का टाइप और अवधि, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, प्रश्नों की कुल संख्या सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं। बता दें कि एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेल ने एमएचटी सीईटी 2021 का परीक्षा पैटर्न पीसीएम और पीसीबी दोनों ग्रुप के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि MHT CET की गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान पेपर का पैर्टन का लेवल जेईई मेन के बराबर होगा। वहीं बॉयोलाजी के लिए परीक्षा का लेवल नीट परीक्षा 2020 के बराबर होगा। इसके साथ ही एमएचटी सीईटी 2021 के पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्न मुख्य रूप से एप्लीकेशन बेस्ड होंगे।

    इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयेाजित होने वाली एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ध्यान से एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा पैटर्न की जांच करने के बाद तैयारी करें। वहीं इस बार महाराष्ट्र सीईटी 2021 में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के तीन प्रश्न पत्र होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा।

    गौरतलब है कि स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MHT CET 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि एकेडमिक ईयर 2021-22 के पहले साल में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स 07 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी से ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner