Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manmohan Singh ने कैंब्रिज से मास्टर और ऑक्‍सफोर्ड से ली थी डीफिल की डिग्री, पढ़िए फुल डिटेल

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 11:01 AM (IST)

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साल 1962 में आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Nuffield कॉलेज में दाखिला लिया था। यहां उन्होंने भारत के निर्यात प्रदर्शन 1951-1960 निर्यात संभावनाएं और नीति Implications शीर्षक से एक थीसिस पूरी की थी। इसके पहले उन्होंने क्रैंबिज यूनिवर्सिटी से पीजी की डिग्री ली थी। डॉ. सिंह को 12 मार्च 1983 को डीलिट और 11 मार्च 2009 को एलएलडी. की उपाधि मिल चुकी है।

    Hero Image
    Manmohan Singh Education: साल1932 में हुआ था डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात उनका निधन हो गया है। पूर्व पीएम और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के विकास में एक अहम भूमिका बनाई है। साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत रहे डॉ. सिंह का जन्म साल1932 में अविभाजित पंजाब में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई- लिखाई इनकी यहीं से हुई थी। इसके बाद उन्होंने देश नहीं बल्कि दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की है, जिसमें आक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। आइए डालते हैं उनके एजुकेशन जर्नी पर एक नजर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 1948 में 10वीं और 1950 में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले देश के पूर्व पीएम ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से साल1952 में इकोनॉमिक्‍स में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद, साल 1954 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली थी। इसके बाद डॉ. सिंह ने साल 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डीफिल की उपाधि प्राप्त की थी।

    Dr Manmohan Singh Education:1963 से 1965 तक पंजाब यूनिवर्सिटी में रहे थे लेक्चरर

    पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी में बतौर लेक्चरर कार्यरत रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिर्सिटी ने यह पुष्टि की थी कि, वह 1957-1959 के बीच एक सीनियर लेक्चरर, रीडर इन अर्थशास्त्र रीडर वर्ष 1959-1963 और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में (1963-1965) कार्यरत रहे थे। इसके बाद, साल 2018 में , जब वे पंजाब विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग का दौरा करने पहुंचे थे तो, वे अपने पुराने दिनों में खो गए थे। इस मौके पर उन्होंने हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना' विषय पर लेक्चर भी दिया था। बता दें कि डॉ. सिंह को 12 मार्च, 1983 को डीलिट और 11 मार्च, 2009 को एलएलडी. की उपाधि मिल चुकी है।

    Dr Manmohan Singh Political Career: साल 1971 में हुई थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

    देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1971 में बतौर आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई थी। इसके बाद, जल्द ही वह मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हो गए थे। देश की आर्थिक स्थिति, जब बेहद खराब थी, उस दौर में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुधार प्रस्तुत किए थे। डॉ. सिंह को अपने पूरे करियर में कई पुरस्कार मिले। साल 1987 में उन्हें भारत के सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें: जानिए क्या होता है Brain rot, Maori haka और Demure का मतलब, एग्जाम में पूछे जा सकते हैं इनसे जुड़े सवाल