Manabadi EAMCET Result 2023 घोषित, cets.apsche.ap.gov.in पर इन आसान स्टेप्स से करें चेक
Manabadi EAMCET Result 2023 जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी अनंतपुर द्वारा परिणामों की घोषणा आज 14 जून 2023 को की गई है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट http//cets.apsche.ap.gov.in/ पर रिलीज किए गए हैं। कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे देखे जा सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। Manabadi EAMCET Result 2023: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अनंतपुर द्वारा परिणामों की घोषणा आज 14 जून, 2023 को की गई है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट http://cets.apsche.ap.gov.in/ पर रिलीज किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपने स्काेर की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
Manabadi AP EAMCET Results 2023: ये हैं इंजीनियरिंग स्ट्रीम के टॉपर
रैंक 1 - Challa उमेश वरुण
रैंक 2 - बिक्का अभिनव चौधरी
रैंक 3- Nandipati साईं दुर्गा रेड्डी
रैंक 4 - Chintapati बाबू सुजाना रेड्डी
रैंक 5- दुग्गीनेनी वेंकट योगेश
रैंक 6 - Adagadda वेंकट शिवराम
रैंक 7 -Ekkinti Phani वेंकट मणिचंद्र रेड्डी
रैंक 8 - Adapurm नरसिम्हा माधव भारद्वाज
रैंक 9 - पिन्नू शशांक रेड्डी
रैंक 10 - एम श्रीकांत
AP EAMCET 2023 में एग्रीकल्चर कैंडिडेट्स का का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 89.65% रहा है। वहीं, AP EAPCET 2023 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, लिंग, श्रेणी, पिता का नाम, स्थानीय क्षेत्र, हॉल टिकट नंबर, स्ट्रीम, पंजीकरण संख्या, ज्वाइंट स्कोर, योग्यता की स्थिति, वेटेज, सिक्योरड अंक सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। पद। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड को ध्यान से देखना चाहिए। आंध्र प्रदेश ईएएमसीईटी 2023 परीक्षा 15 से 19 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं, अब नतीजे जारी किए गए हैं। परिणाम की जांच करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
Manabadi EAMCET Result 2023 की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर AP EAMCET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और हॉल टिकट नंबर दर्ज करें। इसके बाद एपी ईएएमसीईटी 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।आप डिवाइस पर एपी ईएपीसीईटी परिणाम 2023 पीडीएफ की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।