Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra SSC Result 2023: ठाणे के विशाल ने सभी विषयों में पाए 35 अंक, परिवार ने मनाई खुशियां

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 04:09 PM (IST)

    Maharashtra SSC Result 2023 महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ठाणे के रहने वाले विशाल कराड इस समय चर्चा का विषय बन गए हैं। विशाल ने बोर्ड परीक्षा में सभी 6 विषयों में समान 35 अंक हासिल कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    Hero Image
    Maharashtra SSC Result 2023: विशाल ने 10th में सभी विषयों में 35 अंक प्राप्त कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड।

    Maharashtra SSC Result 2023: कक्षा 10वीं पास करना किसी भी छात्र के लिए अहम होता है क्योंकि इस परीक्षा को स्टूडेंट्स जीवन की पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जाता है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करके अपना व उनका नाम सोसाइटी में ऊंचा कर सके। लेकिन क्या हो अगर आपके ऊपर बोर्ड परीक्षा में अंक प्राप्त करने का प्रेशर न हो और आपके पास भर होने से माता-पिता की खुशी का ठिकाना न रहे। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में देखने को मिला है। जहां ठाणे के विशाल ने सभी 6 विषयों में 35 अंक प्राप्त कर 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और उनके पास होने से पूरे परिवार ने खुशियां मनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra SSC Result 2023: सभी 6 विषयों में 35 अंक प्राप्त कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    विशाल कराड ने सभी 6 विषयों में 35 अंक प्राप्त किये हैं। उनके पास मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस एवं टेक्नोलॉजी और सोशल साइंस विषय थे। इन सभी 6 विषयों को मिलाकर उन्होंने 600 में से 175 अंक हासिल कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड के चलते वे पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए हैं।

    Maharashtra SSC Result 2023: कौन हैं विशाल कराड

    विशाल कराड ठाणे के उथलसर संभाग के निवासी हैं। उनके पिता का नाम अशोक है जो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं और उनकी मां का नाम ज्योति है जो एक हाथ से दिव्यांग है।

    Maharashtra 10th Result 2023: बनना चाहते हैं इंजीनियर या कलेक्टर

    विशाल ने मीडिया से इंटरव्यू के दौरान बताया की उनको भरोसा नहीं था कि वे 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर पाएंगे। विशाल ने अपने भविष्य को लेकर बताया कि वे आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं और इंजीनियर या कलेक्टर बनना चाहते हैं। ऐसा करके वे अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ अपने परिवार के लिए भी कुछ करना चाहते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner