Maharashtra SSC Result 2023 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 93.83 फीसदी नतीजे, कोंकण रीजन फिर आगे, लिंक जल्द होगा एक्टिव
Maharashtra SSC Result 2023 LIVE: लिंक जल्द होगा एक्टिव। कोंकण रीजन फिर आगे। 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास। MSBSHSE SSC रिजल्ट 2023 आज, 2 जून को सुबह 11 बजे घोषित। mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे के लिए लिंक एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क। Maharashtra SSC Result 2023 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज, 2 जून 2023 को सुबह 11 बजे कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बार 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कोंकण रीजन 98.11 फीसदी से साथ एक बार फिर सबसे आगे। इसके साथ ही राज्य के 14 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का कक्षा 10 परीक्षाफल को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। ऐलान हो जाने के बाद परिणाम लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 को घोषित कर दिया गया है। परिणाम लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा।
महाराष्ट राज्य के विभिन्न रीजन में से कोंकण रीजन एक बार फिर से सबसे अधिक सफल रहा। इस रीजन के 98.11 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस बार 93.83 फीसदी छात्र-छात्राएं पास घोषित किए गए हैं।
महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कुछ ही मिनटों में होनी है। पिछले साल की तरह ही क्या इस बार भी कोंकण रीजन का सबसे अच्छा रिजल्ट रहेगा, कुछ ही मिनटों में पता चलेगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुरू होने वाला है। हालांकि, परिणाम देखने के लिए लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनटों में शुरू होने जा रही है।
महाराष्ट बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2023 की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार भी छात्राएं छात्रों से उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में आगे रहेंगी। पिछले साल 97.96 फीसदी छात्राएं और 96.06 फीसदी छात्र पास हुए थे।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा अब से कुछ ही मिनटों में की जाएगी। हालांकि, HSC की तरह ही MSBSHSE SSC टॉपर्स लिस्ट 2023 नहीं जारी करेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 2 जून को की जाएगी। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा।
वर्ष 2022 की महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाओं में कोंकण रीजन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ 99.27 फीसदी रहा था। दूसरी तरफ, नासिक डिविजन का सबसे खराब 95.9 फीसदी था रिजल्ट।
महाराष्ट बोर्ड 10वीं की पिछले साल आयोजन परीक्षा में 96.94 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार राज्य के करीब 14 लाख छात्र-छात्राओं को है। यह इंतजार आज, 2 जून को समाप्त हो जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज, 2 जून को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम एक ही बार में देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर दर्ज करके फिर से चेक कर लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।
महाराष्ट बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 2 जून को दोपहर 1 बजे की जानी है।
महाराष्ट्र बोर्ड आज दोपहर 1 बजे 10वीं के नतीजों का एलान करेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
महाराष्ट्र एसएससी परिणाम कल घोषित हो सकते हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है। इसके मुताबिक, नतीजों का एलान दोपहर 1 बजे होगा।
छात्र-छात्राओं को महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 में प्रथम श्रेणी के लिए 60% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर फिलहाल बोर्ड ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है।
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असमर्थ स्टूडेंट्स को पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 10वीं कक्षा के छात्रों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
