Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परिणाम अगले सप्ताह की इस तारीख को होंगे घोषित, लाखों स्टूडेंटस चेक करें डेट
Maharashtra SSC Result 2022 महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने हाल ही में एचएससी परिणाम 2022 की घोषणा की है। इस साल बोर्ड के लिए पास प्रतिशत 94.22 % दर्ज किया गया। कोंकल क्षेत्र से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97.12% दर्ज किया गया है। ।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड ने हाल ही में 12वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। इसके बाद से ही महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं (Maharashtra 10th Result 2022) पर भी ताजा अपडेट आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE जल्द ही महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 जारी करेगा। वहीं पिछले महीने शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Maharashtra education minister Varsha Gaikwad) ने कहा था कि महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 20 जून तक घोषित किए जाएंगे। वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 अब 15 जून 2022 को जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे MSBSHSE 10th Result की डेट चेक करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर SSC परिणाम 2022 तिथि के बारे में सटीक जानकारी पता करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
हालांकि छात्रों और अभिभावक ध्यान दें कि बोर्ड परिणाम तिथि की घोषणा घोषणा तिथि से एक दिन पहले की जाती है। इस साल भी ऐसा होने की उम्मीद है। वहीं इस साल एसएससी परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। अब इन सभी को रिजल्ट का इंतजार है।
ऐसा रहा महाराष्ट्र एचएससी परिणाम
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने हाल ही में एचएससी परिणाम 2022 की घोषणा की है। इस साल बोर्ड के लिए पास प्रतिशत 94.22 प्रतिशत दर्ज किया गया। कोंकल क्षेत्र से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97.12% दर्ज किया गया, जबकि मुंबई मंडल का परिणाम सबसे खराब रहा। कुल मिलाकर, हालांकि, 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सबसे बड़ा हिस्सा मुंबई डिवीजन से ही था। बता दें कि इस वर्ष 14, 49, 664 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।