Maharashtra SSC Result 2022 Out: महाराष्ट्र एसएससी में 96.94% स्टूडेंट्स पास, 83,060 ने हासिल किए 90 फीसदी से ज्यादा अंक
Maharashtra SSC result 2022 Outछात्र-छात्राएं ध्यान दें जो महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे अपना रोल नंबरमां का नाम दर्ज करके 10वीं महाराष्ट्र परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।इसके अलावा स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2022 एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी देख सकते हैं

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Maharashtra SSC Result Date 2022: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी (Maharashtra SSC Result 2022) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने इस संबंध में घोषणा की थी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ( Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE) आज mahresult.nic.in के अलावा mahahsscboard.in पर महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी (Maharashtra SSC Result 2022) कर दी गई है।
Maha SSC result 2022 announced: महाराष्ट्र 10वीं के ये हैं आंकड़े
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 96.94%
90% से अधिक अंक वाले छात्र: 83,060
उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 15,62,393
उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या: 15,21,00
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळातर्फे मार्च-एप्रिल २०२२ मध्ये आयोजित करण्यात आलेल्या माध्यमिक शाळांत प्रमाणपत्र (इ.१० वी) परीक्षेचा निकाल मंडळाच्या कार्यपद्धतीनुसार उद्या दि. १७ जून,२०२२ रोजी दु. १:०० वा.ऑनलाईन जाहीर होईल.#SSC #results@CMOMaharashtra pic.twitter.com/oO0lyRvF3b
— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) June 16, 2022
पहले 15 जून को जारी होने वाले थे रिजल्ट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ( Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE) जल्द ही 10वीं के नतीजे जारी करने वाले थे। हालांकि पहले बोर्ड को 15 जून को परिणाम जारी करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अब जल्द ही नतीजों की घोषणा कर सकता है,लेकिन इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महाराष्ट्र बोर्ड ने इस संंबंध में कोई आधिकरिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि किसी भी वक्त बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा कर सकता है।
MSBSHSE class 10th results 2022: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा।इसके बाद, उस अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें होमपेज पर 'महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 लिंक' लिखा हुआ है। अब उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर क्रेडेंशियल दर्ज करना आवश्यक है। इसके बाद, MSBSHSE Class 10 Result 2022 को हटा दिया जाएगा। अब MSBSHSE Class 10 Result 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
SMS से देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र-छात्राएं ध्यान दें, जो महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करके 10वीं महाराष्ट्र परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2022 एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी देख सकते हैं। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2022 15 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।