Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra SSC, HSC Result 2022: महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं रिजल्ट इस तारीख को होगा घोषित, स्टूडेंट्स चेक कर डेट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 01:07 PM (IST)

    Maharashtra SSC HSC Result 2022 महाराष्ट्र 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education MSBSHSE) जल्द ही 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है।

    Hero Image
    Maharashtra SSC, HSC Result 2022: महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं दे चुके छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Maharashtra SSC, HSC Result 2022: महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं दे चुके छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education MSBSHSE) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करते रहें, जिससे उनहें ताजा जानकारी मिल सके। इसके अलावा, अगर स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अधिकारियों ने महाराष्ट्र बोर्ड SSC, HSC रिजल्ट 2022 तारीख पर कुछ जानकारी जारी की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 10 वीं 12 वीं के परिणाम जून, 2022 में जारी होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 5 जून, 2022 और महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 15 जून, 2022 तक घोषित हो सकते हैं। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं, 12वीं दोनों का रिजल्ट हर साल की तरह एक साथ जारी नहीं किया जाएगा।

    ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

    महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 15 से 20 जून, 2022 संभावित

    महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 5 से 10 जून, 2022 संभावित

    MSBSHSE के 10वीं, 12वीं के छात्र- छात्राएं ध्यान दें कि महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परिणाम 2022 तिथियां केवल अस्थायी है और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के आधार पर है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि सटीक डेट के लिए केवल MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि महाराष्ट्र SSC, HSC परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ-साथ महाराष्ट्र बोर्ड इस बार टॉपर्स की घोषणा भी करेगा। बता दें कि महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की गई थी। इसके अनुसार, एसएससी परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं एचएससी परीक्षा 4 से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। पिछले वर्षो में कोविड-19 महामारी के चलते परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पा रही थीं लेकिन इस बार स्थितियां ठीक होने के चलते एग्जाम ऑफलाइन मोड में कराए गए थे।  

    comedy show banner
    comedy show banner