Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MAH CET 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल कल जारी करेगा MBA/MMS एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

    MAH CET 2022 कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि एग्जाम में एडमिट कार्ड के साथ-साथ उम्मीदवारों को एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड की जरूरत होगी। इनमें पैन/आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। अभ्यर्थी इनमें से कोई भी एक लेकर परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Fri, 12 Aug 2022 03:33 PM (IST)
    Hero Image
    महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल कल जारी करेगा इन भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MAH CET 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra) कल MBA/MMS एडमिट कार्ड रिलीज करेगा। MAH सीईटी MBA/MMS प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और डेटऑफ बर्थ एंटर करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तिथियों का रखें ध्यान 

    MAH MBA/MMS CET 2022 एडमिट कार्ड 2022 रिलीज - 13 अगस्त, 2022 शाम 4 बजे तक संभवित

    MAH MBA/MMS CET 2022 परीक्षा तिथि 23, 24 और 25 अगस्त

    MAH MBA/MMS CET 2022 2022- जल्द होगी घोषित

    Steps to download MAH CET admit card 2022: MAH सीईटी MBA/MMS प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    MAH सीईटी MBA/MMS प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को एमएएच सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा। इसके बाद, 'एमएएच एमबीए/एमएमएस सीईटी 2022' लिंक पर क्लिक करें। अब फिर, 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' टैब पर जाएं। इसके बाद, अपना वैध एमएएच सीईटी 2022 आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें। अब एमबीए प्रवेश के लिए एमएएच सीईटी 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, एमएएच सीईटी 2022 हॉल टिकट का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और लें। अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

    अगर उम्मीदवारों को एमएएच सीईटी एमबीए 2022 हॉल टिकट में कोई त्रुटि या विसंगति मिलती है, तो उन्हें तुरंत परीक्षा हेल्प डेस्क से संपर्क करना चाहिए और इसे ठीक करना चाहिए। उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर पर कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 022-22016157/59/53/34/19/28 पर कॉल करना होगा।