Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MAH BHMCT CET Admit Card 2022 रिलीज, cetcell.mahacet.org पर करें डाउनलोड

    MAH BHMCT CET Admit Card 2022 महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell Maharashtra) की ओर से बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Bachelor of Hotel Management Common Entrance Test MAH BHMCT CET) परीक्षा 22 अगस्त को होगी।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 11 Aug 2022 03:21 PM (IST)
    Hero Image
    महाराष्ट्र BHMCT CET एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MAH BHMCT CET Admit Card 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra) ने BHMCT CET एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। सेल ने बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Bachelor of Hotel Management Common Entrance Test, MAH BHMCT, CET) हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org और bhmctcet2022.mahacet.org पर रिलीज किया है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स BHMCT एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तिथियों का रखें ध्यान

    MAH BHMCT CET 2022 परीक्षा- 21 अगस्त 2022

    MAH BHMCT CET 2022 एडमिट कार्ड- 11 अगस्त, 2022

    MAH BHMCT CET 2022 रिजल्ट- जल्द होगी घोषित

    MAT BHMCT CET admit card 2022: How to download: बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org या bhmctcet2022.mahacet.org पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर BHMCT से संबंधित 'एडमिट कार्ड देखें' पर क्लिक करें। अब उम्मीदवारों को हॉल टिकट पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा। अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। नीले लॉगिन बटन पर क्लिक करें। अब डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें। इसके बाद, एडमिट कार्ड पर बहुत ही विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, परीक्षा स्थल आदि का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    MAH BHMCT CET एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के दौरान एमएएच सीईटी परीक्षा हॉल टिकट के साथ एक फोटो आईडी कार्ड लेकर जाना होगा। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड समेत अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। वहीं इस परीक्षा से जुड़े निर्देशों को अभ्यर्थी पढ़ने के बाद ही एग्जाम सेंटर पहुंचे।