LIVE UPSSSC PET Result 2023: upsssc.gov.in पर जल्द घोषित होंगे यूपी पीईटी परीक्षा परिणाम, ये है चेक करने का आसान तरीका
स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड। upsssc.gov.in पर रखें नजर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2023 के नतीजों की घोषणा का इंतजार 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों को है। आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 परिणाम दिसंबर के आखिर तक घोषित किए जाने हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2023 के नतीजों (UPSSSC PET Result 2023) की घोषणा का इंतजार राज्य के 20 लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित इस परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UP PET 2023 रिजल्ट की घोषणा दिसंबर के आखिर में की जानी है। ऐसे में माना जा रहा है कि UPSSSC द्वारा परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम जानने और प्राप्तांक (UP PET 2023 Score Card) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
पिछले साल यूपी पीईटी परीक्षा का परिणाम जनवरी में घोषित किया गया था। यह रिजल्ट जनवरी में 25 तारीख को जारी किया गया था। हालांकि, इस वर्ष नतीजे जल्द जारी होने के आसार हैं।
यूपी पीईटी परीक्षा स्कोर कार्ड में नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या/रोल नंबर, जन्म की तारीख, कैटेगिरी एवं सब कैटेगिरी, परीक्षा योग्यता स्थिति, कुल प्राप्त अंक सहित अन्य डिटेल्स मेंशन होंगी।
यूपी पीईटी परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है।
यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में 28 और 29 तारीख को किया गया था। वहीं, अब नतीजों का एलान होना है, जो कि संभव है कि जल्द ही घोषित किया जाएगा।
कैंडिडेट्स अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से चेक कर पाएंगे। ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त होगा।
उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर नजर रखें, जहां पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन UPSSSC ने 28 और 29 अक्टूबर को किया गया था। इसके बाद अब परिणाम 2 माह में घोषित किए जाने के प्रयास आयोग द्वारा किए जाने की जानकारी हाल ही में साझा की गई थी।
आमतौर पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के उम्मीदवारों की अत्यधिक संख्या (20 लाख से अधिक) होने के कारण परिणाम घोषित किए जाने में परीक्षा तिथि से 3 माह का समय लगता रहा है। हालांकि, इस साल आयोग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं परिणाम 2 माह में ही घोषित कर दिए जाएं। ऐसे में नतीजों की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है।
UPSSSC द्वारा जारी किए जाने वाले स्कोर कार्ड के आधार पर उम्मीदवार आयोग द्वारा वर्ष 2024 में निकाली जाने वाली समूह ग भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट्स की उनके स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाती है और तैयार मेरिट के अनुसार उन्हें अगले अगले चरण (मुख्य परीक्षा / स्किल टेस्ट) के लिए आमंत्रित किया जाता है।
उम्मीदवार अपना UP PET 2023 स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए OTP के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 के नतीजों की घोषणा के अंतर्गत इसमें सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि इस बार नतीजों की घोषणा पहले की जाए। बता दें पूर्व वर्षों के दौरान परीक्षा के आयोजन और परिणाम घोषित किए जाने में तीन माह का अंतर रहा था। हालांकि, इस बार परिणाम जल्दी घोषित किए जाने तैयारी आयोग द्वारा की जा रही है।
यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Result 2023: क्या जनवरी में घोषित होंगे उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम? पढ़ें अपडेट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 परिणाम दिसंबर के आखिर तक घोषित किए जाने हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है परिणाम कभी भी घोषित हो सकते हैं।