JEE Main Result 2023 OUT Live Updates: jeemain.nta.nic.in पर फाइनल आंसर-की जारी, इन 3 लिंक से करें चेक नतीजे
JEE Main Result 2023 Session 2 Live Updates: टॉपर्स लिस्ट (AIR) NTA आज करेगा जारी। NTA ने लिंक एक्टिव किए। जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल सेशन 2 घोषित हुए। 8 लाख कैंडीडेट्स देखें नतीजे। इन स्टेप में देखें स्कोर कार्ड। NTA उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड और रैंक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जारी हो गए।

JEE Main Result 2023 Session 2 Live Updates: इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिग स्नातक प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 में सम्मिलित लाखों उम्मीदवारों के लिए आज यानी शनिवार, 29 अप्रैल की तारीख निर्णायक हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2023 के अप्रैल में आयोजित दूसरे सत्र के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एजेंसी द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 की तारीख का औपचारिक एलान नहीं किया गया था। हालांकि, एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा अब कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवार अपना परिणाम, स्कोर कार्ड और रैंक आधिकारिक परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
एनटीए की ओर से सेशन 2 रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की जारी कर दी गयी है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए कुछ ही देर में जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट जारी करेगा।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा जेईई एडवांस 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू होने से एक दिन पहले एनटीए द्वारा की गई।
एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 के बाद ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR) जल्द ही जारी की जाएगी।
एनटीए जल्द ही टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा। इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा करते हुए परिणाम देखने के लिए 3 लिंक एक्टिव कर दिए हैं।
भले ही एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2023 को घोषित करते हुए परिणाम देखने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिए हैं, लेकिन एजेंसी ने टॉपर्स के नामों की घोषणा अभी नहीं की है। माना जा रहा है कि लिस्ट आज, 29 अप्रैल 2023 को कुछ ही देर में जारी कर दी जाएगी।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 को लेकर 8 लाख उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त। एनटीए जेईई मेन अप्रैल सत्र परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुए लिंक को परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है:-
एनटीए द्वारा जेईई मेन अप्रैल 2023 रिजल्ट की घोषणा के साथ ही साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी।
वहीं, एससी के लिए कट-ऑफ 42 रह सकता है, जबकि एसटी कटेगरी के लिए 25 कट-ऑफ संभव है।
इसी प्रकार, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 65 रह सकता है, जो कि पिछले वर्ष क्रमश: 67 और 63 था।
jeemain.nta.nic.in
ntaresults.nic.in
एनटीए कुछ ही देर में जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा कर सकता है। जनरल कटेगरी के लिए इस साल भी कट-ऑफ 88 रह सकता है। बता दें कि पिछले साल जनरल कट-ऑफ 88.412138 था।
एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर अब कभी भी एक्टिव किया जा सकता है।
एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जल्द एक्टिव किया जाएगा।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन का 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त होने वाला है। 30 अप्रैल को शुरू होने वाले जेईई एडवांस के मद्देनजर परिणाम अब कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर एक्टिव होने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तिथि भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
एनटीए जेईई मेन अप्रैल सेशन 2023 परिणाम के साथ टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा। इसके अलावा, NTA श्रेणीवार, राज्यवार, जेंडरवाइज भी सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट रिलीज करेगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन के साथ ही उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंक भी जारी की जाएगी।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अधिकतम 2.5 लाख रैंक आने पर जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जेईई एडवांस परीक्षा वे सिर्फ दो ही बार दे सकते हैं और इन दोनो वर्षों में कोई भी गैप नहीं होना चाहिए।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 में पहले 2.5 लाख रैंक प्राप्त उम्मीदवार आइआइटी दाखिले के लिए जेईई एडवांस 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। जेईई एडवांस का आयोजन आइआइटी गुवाहाटी द्वारा किया जाना है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन इसी रविवार, 30 अप्रैल से शुरू होने हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 के अंतर्गत परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड और रैंक जारी किए जाएंगे।
एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 और फिर मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री के मार्क्स भी बराबर होने पर एनटीए तीनों विषयों के सही-गलत उत्तरों के अनुपात, फिर विषयवार अनुपात, फिर उम्मीदवार की आयु और फिर आवेदन संख्या के बढ़ते क्रम में रैंक निर्धारित करेगा।
जेईई मेन 2023 में बराबर स्कोर होने पर और फिर मैथ व फिजिक्स में भी समान अंक होने पर फैसला केमिस्ट्री के मार्क्स से किया जाएगा।
ऐसे उम्मीदवार जिनके मार्क्स जेईई मेन रिजल्ट 2023 में समान होने के साथ-साथ मैथ में भी बराबर है तो उनके लिए रैंक का निर्धारण फिजिक्स मार्क्स से किया जाएगा।
एक से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक होने पर वरीयता का चुनाव सबसे पहले उनके गणित के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 के लिए पहले पेपर 1 (बीई/बीटेक) के नतीजों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद एजेंसी द्वारा पेपर 1 (बीआर्क/बीप्लान) के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 आज जारी किए जाने की संभावना है। एनटीए आज शाम को नतीजे जारी कर सकता है।
जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल 2023 की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को पहले या दूसरे या बेस्ट ऑफ टू के आधार पर स्कोर और रैंक जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर उम्मीदवार एनआइटी व अन्य संस्थानों में दाखिला ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें - JEE Main 2023: किस रैंक पर मिलेगा कौन सा कॉलेज, आज आ सकता है परिणाम
जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 के इंतजार सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, ntaresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
एनटीए द्वारा जेईई मेन अप्रैल 2023 रिजल्ट की घोषणा आज, 27 अप्रैल को शाम तक की जा सकती है, ये जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है। हालांकि, एनटीए की तरफ से आधिकारिक तौर पर तारीख व समय की जानकारी नहीं दी गई है।
इसी प्रकार, जेईई मेन रिजल्ट 2023 में 220 से 240 स्कोर आने पर कैंडीडेट्स को एनआइटी इलाहाबाद, एनआइटी जयपुर, एनआइटी राउरकेला, एनआइटी कालीकट, आदि मिल सकते हैं।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रह उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि निर्धारित अधिकतम 300 अंकों में से 240 से 280 अंक प्राप्त होने पर NIT वारंगल, सूरतकल, तिरूचि आदि मिल सकते हैं। जहां कैंडीडेट्स को कंप्यूटर साइंस मिल सकता है।
जेईई मेन 2023 के दोनो सत्रों में से बेस्ट ऑफ टू में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही 30 अप्रैल से जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए द्वारा जेईई रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के स्कोर और रैंक जारी किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि की डिटेल भरनी होगी।
उम्मीदवारों को जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा। फिर परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद परिणाम, स्कोर और रैंक उम्मीदवार स्क्रीन पर देख पाएंगे।
एनटीए द्वारा पहले सेशन के नतीजों की घोषणा 7 फरवरी 2023 को की गई थी। पहले सत्र की परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं।
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल 2023 से पहले दूसरे सत्र के लिए आयोजित परीक्षाओं के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर चुका है।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 में प्राप्त रैंक के अनुसार शीर्ष 2.5 लाख पोजीशन पर आने वाले उम्मीदवार आइआइटी दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2023 के लिए पंजीकरण कर पाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन इस साल आइआइटी गुवाहाटी द्वारा किया जाना है। आइआइटी गुवाहाटी द्वारा जेईई एडवांस 2023 के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 30 अप्रैल से शुरू होने हैं। माना जा रहा है कि ऐसे में एनटीए निश्चित तौर पर जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा इस रविवार, 30 अप्रैल से पहले कर देगा।
जेईई मेन अप्रैल 2023 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अपना परिणाम, स्कोर कार्ड और रैंक जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर नतीजों की घोषणा के बाद विजिट करना होगा। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 लिंक को इसी पोर्टल के होम पेज पर दिए गए कैंडीडेट्स कॉर्नर सेक्शन में एक्टिव करेगा। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख व प्रिंट कर सकेंगे। साथ ही, अपनी जेईई मेन 2023 रैंक भी जान सकेंगे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए जेईई मेन अप्रैल रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद एनटीए द्वारा कैंडीडेट्स को ‘बेस्ट ऑफ टू’ के आधार पर रैंक जारी की जाएगी। हालांकि, यह उन उम्मीदवारों के लिए लागू होगा जो कि जनवरी 2023 में आयोजित पहले सेशन और अप्रैल 2023 में आयोजित दूसरे सेशन दोनों में ही सम्मिलित हुए थे। दोनों सत्रों में से बेहतर प्रदर्शन वाले सेशन के आधार पर ही उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड और रैंक जारी किए जाएंगे।