LIVE Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, 88.84% हुईं पास
लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर। ये हैं टॉपर्स। कला और विज्ञान संकायों में छात्रों ने बाजी मारी। घोषित हुआ बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, 87.21 फीसदी पास। BSEB अध्यक्ष कर रहे हैं घोषणा,। यहां देखें परिणाम। बिहार बोर्ड द्वारा आज 23 मार्च, 2024 को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। रिजल्ट का एलान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंतजार के बाद फाइनली बिहार बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के नतीजो की डेट का एलान कर दिया गया है। आज 23 मार्च, 2024 को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किए गए । रिजल्ट का एलान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। नतीजों के साथ-साथ टॉपर्स की सूची, जिलेवार बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट सहित अन्य डिटेल्स भी जारी की गई। इसके बाद अब परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और जागरणजोश पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम में फीमेल्स का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.07% रहा है। वहीं, कुल 83.17% छात्र पास हुए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 86.15% रहा है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभागार में नतीजों का एलान किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.84% रहा है, जबकि कुल 85.69 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
साल 2024: 87.21 %
साल 2023: 83.73 %
साल 2022: 80.15 %
दूसरी तरफ, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के अंतर्गत कला वर्ग में इन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है:-
- तुषार कुमार - 482 अंक (96.40 फीसदी)
- निशी सिन्हा - 473 अंक (94.60 फीसदी)
- तनु कुमारी - 472 अंक (94.40 फीसदी)
इसी प्रकार, बिहार बोर्ड 12वीं वाणिज्य वर्ग में जिन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है, वे हैं:-
- प्रिया कुमारी- 478 अंक (95.60 फीसदी)
- सौरव कुमार - 470 अंक (94 फीसदी)
- गुलशन कुमार और कुनाल कुमार - 469 अंक (93.8 फीसदी)
- सुजाता कुमारी और साक्षी कुमारी - 468 अंक (93.6 फीसदी)
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 के अंतर्गत विज्ञान वर्ग में इन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है:-
- मृत्युंजय कुमार - 481 अंक (96.20 फीसदी)
- सिमरन गुप्ता और वरुण कुमार - 477 अंक (95.40 फीसदी)
- प्रिंस कुमार - 476 अंक (95.20 फीसदी)
ऐसे में जबकि बिहार बोर्ड ने कक्षा 12 परीक्षाफल घोषित दिया है, परीक्षार्थी अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार, आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया है।
बिहार बोर्ड के इंटर नतीजे पिछले वर्ष से बेहतर रहे - BSEB अध्यक्ष।
तीनों संकायों में छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है।
यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Toppers List 2024: क्या इस बार भी लड़कियों का रहेगा जलवा, पिछले साल लड़कों दी थी कड़ी मात
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया गया है। इस बार सभी वर्गों में कुल मिलाकर 87.21 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड अध्यक्ष परिणाम घोषित कर रहे हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा BSEB अध्यक्ष करने जा रहे हैं।
औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर देख पाएंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
बिहार बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षाफल का ऐलान कुछ ही मिनटों में कर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा BSEB अध्यक्ष कुछ ही मिनटों में करेंगे जारी।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
औपचारिक घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक तथा एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर 12वीं रिजल्ट देख सकेंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद यदि परिणाम सही रोल नंबर दर्ज करने पर भी एक बार में न दिखे तो छात्र-छात्राओं को कुछ देर बाद फिर से प्रयास करना चाहिए। कई बार तकनीकी कारणों से भी परिणाम नहीं दिखता है।
छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम एक बार में ही देखने के लिए परिणाम पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता।
औपचारिक घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक तथा एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर 12वीं रिजल्ट देख सकेंगे।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 फरवरी से 6 मार्च, 2024 के बीच किया गया था।
यह भी पढ़ें: Career Option After 12th: आर्ट्स स्ट्रीम वाले इन फील्ड का चुनाव करके पा सकते हैं सरकारी नौकरी, जानें विकल्प
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंटर रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
बारहवीं के नतीजों से खुश नहीं होने वाले स्टूडेंट्स को रीचेकिंग का मौका दिया जाएगा। इसके बारे में डिटेल्स में जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जा सकती है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर
और रोल कोड एंटर करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
बिहार बोर्ड बारहवीं के बाद जल्द ही 10वीं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।
औपचारिक घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक तथा एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर 12वीं रिजल्ट देख सकेंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा में पास होने के लिए चाहिए स्टूडेंट्स को 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th result 2024: ट्रैफिक बढ़ने पर इन वेबसाइट का कर सकते हैं उपयोग, जानें अन्य पोर्टल्स की डिटेल
बिहार बोर्ड आज 23 मार्च 2024 को 12वीं के नतीजे जारी करके अन्य Board को पछाड़ कर नंबर वन बनने जा रहा है। बता दें कि बीएसईबी की ओर से, जहां शनिवार को नतीजे जारी हो रहे हैं। वहीं, अन्य बोर्ड में ज्यादातर तो फिलहाल की परीक्षाएं चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: BSEB Result 2024: यूं नहीं बिहार बोर्ड बना है नंबर वन, पिछले सालों में मार्च में जारी कर चुका है नतीजे
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 01 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं।
मोहद्देसा (95%)
कुमारी प्रज्ञा (94%)
सौरभ कुमार (93.8%)
लक्ष्मी कुमारी (93.2%)
मोहम्मद शारिक, चंदन कुमार (93%)
काजल कुमारी, आसिया परवीन (92.8%)
यह भी पढ़ें: BSEB Result 2024: यूं नहीं बिहार बोर्ड बना है नंबर वन, पिछले सालों में मार्च में जारी कर चुका है नतीजे
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच बिना इंटरनेट के भी जा सकती है। स्टूडेंट्स को SMS के माध्यम से भी नतीजे देखने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Toppers List 2024: पिछले साल लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम में लड़कों को दिया था पछाड़
बिहार बोर्ड 12वीं के बाद जल्द ही 10वीं के नतीजों का एलान भी कर देगा। हालांकि, अभी 10वीं के रिजल्ट के लिए आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से आयुषि नंदन ने टॉप किया था।
यह भी पढ़ें: Bihar 12th Science Toppers List: पिछले साल साइंस स्ट्रीम में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप, जानें रिजल्ट डेट
पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। परीक्षा में कुल 83.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
