Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 12th Toppers List: आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में लड़कों ने किया टॉप, कॉमर्स में प्रिया बनीं टॉपर

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 02:33 PM (IST)

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 23 मार्च 2024 को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा पूर्व में साझा की गई जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बारहवीं के नतीजे दोपहर 130 बजे जारी किए। बिहार बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थीं। इसके बाद आंसर-की रिलीज की गई थी।

    Hero Image
    Bihar Board 12th Toppers List: आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में लड़कों ने किया टॉप, कॉमर्स में प्रिया बनीं टॉपर

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड बारहवीं के नतीजे आज, 23 मार्च, 2024 को घोषित कर दिए गए हैं। साइंस, काॅमर्स और आर्ट्स परिणाम के साथ-साथ सभी स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट भी रिलीज की गई है। इस साल  लड़कियों के साथ-साथ लड़कों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कला और विज्ञान में छात्रों ने और कॉमर्स में छात्रा ने टॉप किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 12th Arts Toppers 2024: ये हैं आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

    तुषार कुमार - 482 अंक 96.40%

    निशी सिन्हा - 473 अंक 94.60 %

    तनु कुमारी - 472 अंक 94.40 %

    Bihar Board 12th Commerce topper List 2024: ये हैं काॅमर्स स्ट्रीम के टॉपर

    प्रिया कुमारी: 95.60 फीसदी

    सौरव कुमार: 94 फीसदी

    गुलशन कुमार, कुणाल कुमार: 93.80 फीसदी

    Bihar Board 12th Science Toppers 2024: ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के टॉपर

    मृत्युंजय कुमार - 481 अंक 96.20 %

    सिमरन गुप्ता और वरुण कुमार - 477 अंक 95.40 %

    प्रिंस कुमार - 476 अंक 95.20 %

    Bihar Board 12th Result 2024: 21 मार्च को जारी हुए थे पिछले साल नतीजे 

    बिहार बोर्ड ने पिछले साल 21 मार्च, 2023 को परिणाम जारी किया था। तीनों संकायों में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। एग्जाम में कुल मिलाकर 83.7 फीसदी स्टुूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे। अगर साल 2023 के रिजल्ट की तुलना 2022 से करें तो यह यह करीब 3.55 फीसदी ज्यादा था। वर्ष 2022 में 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

    Bihar Board 12th Science Stream Topper List 2024: ये हैं साइंस स्ट्रीम के टॉपर

    -साइंस स्‍ट्रीम में आयुषि नंदन ने टॉप किया था। आयुषि ने 474 नंबर के साथ 94.8 प्रतिशत अंक स्‍कोर किए थे।

    -दूसरे नंबर पर हिमांशु कुमार रहे थे। हिमांशु ने 472 नंबर अंक (94.4 फीसदी अंक) हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर उनके साथ शुभम चौरसिया भी रहे थे। उन्होंने 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) हासिल किए थे।

    -तीसरे स्थान पर अदिति कुमारी रही थीं, जिन्‍हें 471 अंक मिले थे।

    Bihar Board 12th Commerce Stream Topper List 2024: ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

    सौम्या शर्मा

    रजनीश कुमार पाठक

    भूमि कुमारी

    तनुजा सिंह

    कोमल कुमारी

    Bihar Board 12th Arts Stream Topper List 2024: ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्रस स्ट्रीम के टॉपर

    मोहद्देसा (95%)

    कुमारी प्रज्ञा (94%)

    सौरभ कुमार (93.8%)

    लक्ष्मी कुमारी (93.2%)

    मोहम्मद शारिक, चंदन कुमार (93%)

    काजल कुमारी, आसिया परवीन (92.8%)

    यह भी पढ़ें: Bihar 12th Science Toppers List: पिछले साल साइंस स्ट्रीम में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप, पढ़ें अपडेट 

     

    comedy show banner
    comedy show banner