विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स की लिस्ट, CUET UG के आधार पर मिलेगा प्रवेश, Result किसी भी पल आने की उम्मीद

Published: Wed, 02 Jul 2025 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jul 2025 03:22 PM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से COMMON UNIVERSITY ENTRANCE TEST (UG) Result कभी भी जारी किया जा सकता है। सीयूईटी ...और पढ़ें

CUET UG Result 2025 कभी हो सकता है जारी।
CUET UG Result 2025 कभी हो सकता है जारी।

HighLights

  1. सीयूईटी यूजी रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।
  2. सीयूईटी यूजी के आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में मिलेगा प्रवेश।
  3. डीयू यूजी कोर्स लिस्ट यहां से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 कभी भी घोषित किया जा सकता है। सीयूईटी यूजी एग्जाम के जरिये स्टूडेंट्स दिल्ली यूनिवर्सिटी एवं इससे सम्बद्ध कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। ऐसे में जो भी छात्र डीयू के कॉलेज से ग्रेजुएशन करने की सोच रहे हैं वे यहां से कोर्सेज की लिस्ट चेक कर सकते हैं और इसी के अनुसार पाठ्यक्रम का चुनाव कर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी कोर्सेज की लिस्ट

छात्रों को बता दें कि डीयू की ओर से कॉलेज वाइज कोर्स अलग-अलग हैं। कुछ मुख्य कोर्सेज की डिटेल छात्र नीचे से देख सकते हैं। कॉलेज वाइज सभी कोर्सेज की लिस्ट के लिए नीचे PDF लिंक लगा दिया गया है। इस पर क्लिक करके आप पूरी लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

  • बीकॉम (ऑनर्स)
  • बीकॉम
  • बीएससी (ऑनर्स)
  • बीएससी
  • बीए
  • बीए (ऑनर्स)
  • बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बीएलएड)
  • बीए प्रोग्राम (History + Political Science)
  • बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)
  • बीएससी फिजिकल साइंस विथ केमिस्ट्री
  • बीए (VS)
  • बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
  • बीटेक

DU University Courses List PDF Link (कॉलेज वाइज)

सीयूईटी यूजी रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

डीयू एवं इससे सम्बद्ध सभी कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी यूजी 2025 के जरिये प्रदान किया जायेगा। एडमिशन सीयूईटी यूजी में प्राप्त रैंक के आधार पर प्रदान किया जायेगा। एनटीए की ओर से सीयूईटीए यूजी फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब कभी भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

परिणाम ऑनलाइन माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे।\

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • स्टेप 1: CUET UG 2025 Result चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट/ स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट एवं बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- LIVE CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक cuet.nta.nic.in पर होगा एक्टिव, नतीजे कभी भी जारी होने की उम्मीद