LIC ADO Result 2023: एलआइसी एडीओ प्रिलिम्स के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें रोल नंबर, 1.85 लाख देंगे मेंस
LIC ADO Result 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 मार्च को भारतीय जीवन बीमा निगम ने किया था। परिणाम आज 10 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं। रिक्तियों की संख्या (9294) के 20 गुना यानी 1.85 लाख उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल को होनी है।

LIC ADO Result 2023: एलआइसी एडीओ प्रिलिम्स में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्णायक हो सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रशिक्षु विकास अधिकारी के 9294 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में 12 मार्च 2023 को आयोजित की गई ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज यानि सोमवार, 10 अप्रैल 2023 को कर दी गई है। निगम द्वारा प्रिलिम्स के लिए एलआइसी एडीओ रिजल्ट 2023 की तारीख का ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन 23 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले मेंस के दो सप्ताह पहले प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, परिणाम उम्मीद के अनुसार आज ही घोषित कर दिए गए।
एलआइसी एडीओ रिजल्ट 2023 लिंक
LIC ADO Result 2023: कहां और कैसे देखें प्रारंभिक परीक्षा परिणाम?
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआइसी एडीओ रिजल्ट 2023 के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिन्हें पहले चरण में प्रदर्शन के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन उम्मीदवारों की लिस्ट एलआइसी आधिकारक वेबसाइट, licindia.in पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को नतीजों की घोषणा के बाद इस वेबसाइट के कैरियर सेक्शन जाना होगा और फिर प्रशिक्षु विकास अधिकारी-2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पेज उम्मीदवारों को एलआइसी एडीओ प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसका बाद सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होंगे। इसमें अपना रोल नंबर उम्मीदवार सर्च कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें - SSC CGL Exam 2023: 7500 सरकारी नौकरियां इंटेलीजेंस ब्यूरो, CAG, CBI, ED, नारकोटिक्स, कई मंत्रालयों व अन्य में
LIC ADO Result 2023: 1.85 लाख उम्मीदवार देंगे मेन एग्जाम 23 अप्रैल को
एलआइसी द्वारा घोषित नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित रिक्तियों की संख्या (9,294) के 20 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। इस प्रकार 1,85,800 उम्मीदवार मेंस के लिए क्वालिफाई घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - EPFO Recruitment 2023: शुरू हुई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 2859 स्टेनो और SSA भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
बता दें कि एलआइसी ने एडीओ भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की थी। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से 10 फरवरी 2023 तक चली थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।