LIC AAO Prelims Admit Card 2023: एलआइसी एएओ प्रिलिम्स एग्जाम सिटी जारी, एडमिट कार्ड जल्द, परीक्षा 17 फरवरी से
LIC AAO Prelims Admit Card 2023 भारतीय जीवन बीमा निगम की सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
एजुकेशन डेस्क। LIC AAO Prelims Admit Card 2023: एलआइसी एएओ भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) द्वारा सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए शहरों की सूची जारी कर दी गई है। निगम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, licindia.in पर जारी एग्जाम सिटी लिस्ट के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ; बिहार के भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और पटना; दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद, नोएड, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद आदि समेत कई अन्य राज्यों के शहरों में आयोजित की जाएगी। राज्यवार सूची को उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से देखें।
LIC AAO प्रिलिम्स 2023 एग्जाम सिटी लिस्ट लिंक
LIC AAO Prelims Admit Card 2023: एलआइसी एएओ प्रिलिम्स एडमिट कार्ड जल्द
हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एलआइसी द्वारा एएओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए निर्धारित एग्जाम सिटी में किसी उम्मीदवारों को किस शहर और किस केंद्र पर परीक्षा देनी है, उसकी जानकारी के लिए एलआइसी एएओ प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा। निगम द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने की निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एलआइसी एएओ एडमिट कार्ड 2023 आज, 9 फरवरी को या शुक्रवार, 10 फरवरी को जारी किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट, licindia.in पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
LIC AAO Prelims Admit Card 2023: एलआइसी एएओ प्रिलिम्स परीक्षा 17 फरवरी से
दूसरी तरफ, एलआइसी ने एएओ प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया है। निगम के अपडेट के मुताबिक प्रिलिम्स का आयोजन 17 व 20 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा 1 घंटे की होगी और इसमें 100 क्वेश्चन होंगे। परीक्षा के लिए अधिकतम अंक 70 हैं और कटेगरी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक अर्जित करने वाले उम्मीदवारों को 18 मार्च को आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 15 जनवरी 2023 से शुरू कर दी है। निगम द्वारा एलआइसी एएओ नोटिफिकेशन 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, licindia.in पर जारी किया गया और इसके साथ ही एलएआइसी एएओ अप्लीकेशन 2023 के लिए के लिए लिंक को इस वेबसाइट के कैरियर पेज पर एक्टिव भी कर दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।