LIC AAO Mains 2023 Admit card: एलआईसी एएओ मेंस एडमिट कार्ड रिलीज, 18 मार्च को होगी परीक्षा
LIC AAO Mains 2023 Admit card सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) 2023 मेंस परीक्षा का आयोजन 18 मार्च 2023 को होना है। कुल 7754 उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क। LIC AAO Mains 2023 Admit card: एलआईसी एएओ मेंस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए गए हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Assistant Administrative Officers,AAO 2023) भर्ती के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर रिलीज किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।
एलआईसी एएओ, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) 2023 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि के साथ लॉग इन करना होगा। इसके बाद उनकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, केंद्र का विवरण और अन्य शामिल होंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देश को ध्यान से पढ़ें और उसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे।
सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) 2023 मेंस परीक्षा का आयोजन 18 मार्च, 2023 को होना है। कुल 7754 उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन अपने एलआईसी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 के साथ एक वैध आईडी प्रूफ लेकर अनिवार्य होगा। इसके बिना एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
LIC AAO Mains admit card 2023 Steps to download: एलआईसी एएओ भर्ती मेंस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
एलआईसी एएओ भर्ती मेंस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- ibpsonline.ibps.in पर जाना होगा। अब एलआईसी एएओ मेंस एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। अब एलआईसी एएओ हॉल टिकट प्रदर्शित किया जाएगा। एलआईसी एएओ मेंस एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।