Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC AAO Admit Card 2023: एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र रिलीज, 17 फरवरी से प्रीलिम्स एग्जाम शुरू

    LIC AAO Admit Card 2023 भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी एएओ भर्ती के माध्यम से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर नियुक्तियां करेगा। वहीं इन पदों में 112 पद अनारक्षित हैं। वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 11 Feb 2023 08:43 AM (IST)
    Hero Image
    LIC AAO Admit Card 2023: एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

    एजुकेशन डेस्क। LIC AAO Admit Card 2023: एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी है। भारतीय जीवन बीमा निगम आज 10 फरवरी, 2023 को असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Assistant Administrative Officer) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर दिया गया दरअसल, एलाआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी और 20 फरवरी, 2023 को होना है। वहीं, परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी पहले ही रिलीज कर दी गई है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि आज LIC इस वैकेंसी के लिए आयोजित होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर सकता है। हालांकि सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर पर विजिट करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    300 पदों पर होंगी नियुक्तियां 

    भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी एएओ भर्ती के माध्यम से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर नियुक्तियां करेगा। वहीं, इन पदों में 112 पद अनारक्षित कैटेगिरी के लिए हैं, जबकि अन्य 50 पद एससी, 27 एसटी, 27 EWS और 84 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें: LIC ADO Recruitment 2023: आज है एलआईसी एडीओ भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट, पढ़ें योग्यता और अन्य डिटेल

    LIC AAO Admit Card 2023: एलआईसी एएओ भर्ती के लिए प्रवेश पत्र इन सिंपल स्टेप्स से करें डाउनलोड

    एलआईसी एएओ भर्ती के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - licindia.in पर जाना होगा। अब होमपेज के नीचे दिए गए 'कैरियर' सेक्शन में जाएं। होम पेज पर 'Recruitment of Assistant एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Generalist) 2023' लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा।आपको अपना एडमिट कार्ड एक नई विंडो में मिल जाएगा। एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2023 आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा अब डाउनलोड करें और सेव करें।

    भारतीय जीवन बीमा निगम एएओ भर्ती के अलावा एडीओ वैकेंसी भी निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 10 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।