Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS PRT Result 2023: जल्द घोषित होगा केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा रिजल्ट, kvsangathan.nic.in पर कर सकेंगे चेक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 09:08 PM (IST)

    KVS PRT Result 2023 केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से प्राथमिक शिक्षक भर्ती (पीआरटी) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किये जाने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से पीआरटी के 6414 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    KVS PRT Result 2023 जल्द kvsangathan.nic.in पर होगा घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नयी दिल्ली। KVS PRT Result 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से प्राइमरी टीचर रिक्रूटमेंट (PRT) के 6414 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 से 28 फरवरी 2023 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से उम्मीदवार अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं जो अब जल्द ही समाप्त हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केवीएस पीआरटी रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि केवीएस की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

    KVS PRT Result 2023: बीएड वाले उम्मीदवार पहले ही हो चुके हैं बाहर

    आपको बता दें कि जब केवीएस परीक्षा का आयोजन किया गया था तब बीएड एवं डीएलएड दोनों ही योग्यता वाले उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इस भर्ती से बीएड किये हुए उम्मीदवारों की भागीदारी को रद्द किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने बीएड एवं डीएलएड दोनों ही किया था उनसे डीएलएड सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए 17 सितंबर तक का समय दिया गया था। अब वेरिफिकेशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रिजल्ट जल्द ही जारी होने का अनुमान है।

    KVS PRT Result 2023: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। रिजल्ट की घोषणा होते है रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जायेगा उस पर क्लिक करना होगा। अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा जिसमें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे। उम्मीदवार अपना रोल नंबर इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इसमें दर्ज होगा वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट कब होगा घोषित, पढ़ें अपडेट