Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS PRT Final Answer Key: रिलीज हुई केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की, इंटरव्यू राउंड कल से शुरू

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 09:15 AM (IST)

    KVS PRT Final Answer Key केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 से 28 फरवरी 2022 के बीच हुआ था। प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के बाद अक्टूबर में 19 तारीख 2023 को अगले चरण के लिए शार्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की सूची जारी की गई थी। इसके बाद 27 अक्टूबर 2023 को संशोधित लिस्ट की घोषणा की गई थी। वहीं अब फाइनल आंसर-की रिलीज की गई है

    Hero Image
    KVS PRT Final Answer Key 2022: रिलीज हुई केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। KVS PRT Final Answer Key 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी है। यह उत्तरकुंजी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर रिलीज की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तरकुंजी की जांच कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS PRT Final Answer Key 2022: 21 से 28 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

    केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 से 28 फरवरी, 2022 के बीच हुआ था। प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के बाद अक्टूबर में 19 तारीख, 2023 को अगले चरण के लिए शार्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की सूची जारी की गई थी। इसके बाद 27 अक्टूबर, 2023 को संशोधित लिस्ट की घोषणा की गई थी। वहीं, अब फाइनल आंसर-की रिलीज की गई है, जिससे उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इस रिक्रूटमेंट एग्जाम में इंटरव्यू राउंड के लिए सफल कैंडिडेट्स को 3 नवंबर से 9 नवंबर 2023 तक होने वाले साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने का लिंक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनितकैंडिडेट्स पोर्टल से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।  

    KVS PRT Final Answer Key 2022: केवीएस पीआरटी फाइनल आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड 

    केवीएस पीआरटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध केवीएस प्राथमिक शिक्षक 2022 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं। पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    KVS PRT Final Answer Key 2022: इन शहरों में होंगे इंटरव्यू

    केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा के लिए इंटरव्यू का आयोजन मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, चंडीगढ़ और नोएडा सहित अन्य शहरों में आयोजित किए जाएंगे। यह सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स पोर्टल से चेक कर सकते हैं। वहीं, इस भर्ती से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: KVS PRT Result 2023: घोषित हुआ केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

     

    comedy show banner
    comedy show banner