Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS Class 1 admission 2023: फर्स्ट क्लास में एडमिशन के लिए केवीएस आज जारी करेगा पहली सूची, पढ़ें डिटेल

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 12:03 PM (IST)

    KVS Class 1 admission 2023 अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश के समय अपने साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं। ऐसा नहीं करने वाले अभिभावकों को एडमिशन के दौरान मुश्किलें उठानी पड़ सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

    Hero Image
    KVS Class 1 admission 2023: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आज पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

     एजुकेशन डेस्क। KVS Class 1 admission 2023: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आज, 20 अप्रैल, 2023 को पहली लिस्ट जारी की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस (Kendriya Vidyalaya Sangathan) यह सूची आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी करेगा। पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर लॉगइन करके सूची की जांच कर सकते हैं। इस लिस्ट में चयनित होने वाले स्टूडेंट्स को कल यानी कि 21 अप्रैल, 2023 से एडमिशन लेना होगा। अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश के समय अपने साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं। ऐसा नहीं करने वाले अभिभावकों को एडमिशन के दौरान मुश्किलें उठानी पड़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

    बर्थ सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र (एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल, बीपीएल), पैरेंट्स का सर्विस सर्टिफिकेट, रेजीडेंस प्रूफ।

    पहली सूची के बाद सीटों की उपलब्धता के आधार पर दूसरी सूची 28 अप्रैल को और तीसरी 4 मई को जारी की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, केवीएस की तरफ जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 1 के लिए पंजीकरण 27 मार्च, 2023 को शुरू हुआ था। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2023 थी। आज पहली लिस्ट जारी की जा रही है। कक्षा 2 पंजीकरण 3 अप्रैल, 2023 सुबह 8 बजे से शुरू हुए थे। वहीं, 12 अप्रैल, 2023 शाम 4 बजे तक सेकेंड क्लास के लिए आवेदन स्वीकार किए गए थे। केवीएस कक्षा 2 में दाखिले के लिए चयन सूची 17 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी। वहीं, इस कक्षा में प्रवेश 18 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2023 के बीच लिए जा सकते हैं। इस दौरान केवल वही स्टूडेंट्स एडमिशन ले पाएंगे, जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई है। केवीएस कक्षा 1 प्रवेश पर किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए पैरेंट्स को KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: IAS Success Story: एक-दो नहीं, 3 बार फेल होने के बाद भी नहीं मानीं हार, 5वें प्रयास में IAS बना ये शख्स