Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के लिए आज शाम 7 बजे तक भर सकेंगे दाखिले के लिए फॉर्म

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2022 10:55 AM (IST)

    KVS Class 1 Admission 2022 केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 13 अप्रैल 2022 को शाम 7 बजे समाप्त कर दी जाएगी।

    Hero Image
    केवीएस पहली कक्षा में दाखिले के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर भरें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। KVS Class 1 Admission 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा देश और विदेशों में संचालित 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के लिए पहली कक्षा में दाखिल के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगा। केवीएस द्वारा पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर स्वीकार किए जा रहे हैं, जहां लॉग-ऑन करके पैरेंट्स अपने वार्ड के लिए फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। साथ ही, पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे केवीएस क्लास 1 एडमिशन 2022 के लिए फॉर्म आज शाम 7 बजे तक ही सबमिट कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित देश और विदेशों में स्थित 1248 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2022 से शुरू की गयी थी। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च थी। हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा एक सम्बन्धित याचिका की सुनवाई के दौरान दिए गए आदेश के मुताबिक ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दी गयी थी।

    इन स्टेप मे करें अप्लाई (KVS Admission 2022 Process)

    केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आधिकारिक प्रवेश पोर्टल, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। फिर मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करके पंजीकरण करें। इसके बाद केवीएस अप्लीकेशन फॉर्म को भरें और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और सबमिट करें। साथ ही, सबमिट किए गए अप्लीकेशन फॉर्म की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।

    इस लिंक से करें आवेदन

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवीएस के निर्देशों के मुताबिक कई केंद्रीय विद्यालयों में दो शिफ्ट के लिए प्रवेश हो रहे हैं। ऐसे में हर शिफ्ट को एक अलग विद्यालय के तौर पर फॉर्म में भरा जा सकता है। हालांकि, पैरेंट्स को आवेदन से पहले सभी जरूरी निर्देशों को इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पढ़ लेना चाहिए।