Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KV Class 1 2nd Admission List 2021: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले लिए दूसरी एडमिशन लिस्ट आज जारी

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 30 Jun 2021 01:17 PM (IST)

    नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। KV Class 1 2nd Admission List 2021 देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में शैक्षणिक सत्र 2021- ...और पढ़ें

    Hero Image
    इससे पहले केवीएस क्लास 1 ऐडमिशन लिस्ट 2021 को 23 अप्रैल को ही जारी किया जाना था।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। KV Class 1 2nd Admission List 2021: देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए दूसरी ऐडमिशन लिस्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) दवारा आज, 30 जून 2021 को जारी की जा रही है। हालांकि, कक्षा 1 में दाखिले से सम्बन्धित नोटिस के अनुसार दूसरी विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों द्वारा सेकेंड ऐडमिशन लिस्ट पहले जारी हुई पहली लिस्ट के अनुसार दाखिले के बाद बची रह गयी सीटों के लिए जारी किया जाना है। बता दें कि महामार के चलते बाधित हुए प्रवेश कार्यों के चलते केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी संशोधित दाखिला कार्यक्रम के अनुसार पहली ऐडमिशन लिस्ट 23 जून 2021 को जारी की गयी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ऐडमिशन लिस्ट ऐसे करें चेक

    जिन पैरेंट्स या अभिभावकों ने अपने बच्चे या वार्ड का केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें सेकेंड ऐडमिशन लिस्ट में अपने बच्चे का नाम चेक करने के लिए उस केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करना होगा, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। यदि उस विद्यालय में पहली लिस्ट से दाखिले की प्रक्रिया के बाद सीटें रिक्त होंगी, तो दूसरी लिस्ट उसकी वेबसाइट पर प्रकाशित की जानी है।

    लॉटरी स्टेटस ऐसे करें चेक

    दूसरी तरफ, पैरेंट्स कक्षा 1 दाखिले के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कक्षा 1 में दाखिले के लिए की गयी लॉटरी की स्टेटस एडमिशन पोर्टल, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए, पैरेंट्स को एडमिशन पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना लॉगिन कोड, बच्चे की जन्म-तिथि और अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। लॉगिन के बाद पैरेंट्स अपना लॉटरी स्टेटस चेक कर पाएंगे।

    इस डायरेक्ट लिंक से करें लॉटरी स्टेटस चेक