Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदल गया GK के इस सवाल का जवाब - क्या आप जानते हैं देश में कितने विधान परिषद हैं?

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 07 Aug 2019 06:37 PM (IST)

    6 अगस्त 2019 को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुर्नगठन बिल के पास होते है कई ऐसे ही सवाल के जवाब बदल गए हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बदल गया GK के इस सवाल का जवाब - क्या आप जानते हैं देश में कितने विधान परिषद हैं?

    नई दिल्ली,जेएनएन। बैंक की परीक्षा हो या एसएससी की परीक्षा, एक सवाल अक्सर पूछा जाता है कि देश में कितने विधान परिषद हैं। क्या आपको पता है कि इस सवाल का जवाब अब बदल चुका है। 6 अगस्त, 2019 को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के पास होते ही कई ऐसे ही सवाल के जवाब बदल गए हैं। ऐसे सवाल एक बार फिर आने वाले कॉम्पटेटिव एग्जाम में पूछे जा सकते हैं। आइए जानते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.देश में कितने विधान परिषद हैं?
    पहले इस बात का जवाब था सात, लेकिन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के पास होने के बाद यह घटकर छह हो गया। फिलहाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगान में विधान परिषद मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के जरिए इस राज्य को केंद्र शासित राज्य घोषित कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल वहां विधान सभा मौजूद रहेगा। ऐसा ही दिल्ली में भी है। यहां भी विधान सभा है और वह केंद्र शासित राज्य भी है। जम्मू-कश्‍मीर विधान परिषद में कुल 36 सीटें थीं। जिनमें 11 पीडीपी, 11 भाजपा, 4 कांग्रेस और 4 नेशनल कॉफ्रेंस के सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा 6 सीटें खाली हैं।

    2.देश में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
    जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के पास होने के बाद भले ही एक राज्य खत्म हुआ हो, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश में दो राज्यों की वृद्धि हो गई है। इससे पहले में देश में सात केंद्र शासित प्रदेश थे, लेकिन अब बढ़कर इनकी संख्या 9 हो गई है। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की दो नए केंद्र शासित प्रदेश जुड़ गए हैं।

    पहले केंद्र शासित प्रदेश

    1. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
    2. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
    3. चण्डीगढ़
    4. दादरा और नगर हवेली
    5. दमन और दीव
    6. लक्षद्वीप
    7. पुदुच्चेरी

    नए जुड़े केंद्र शासित राज्य

    8.जम्मू-कश्मीर
    9. लद्दाख

    3.भारत में राज्यों की संख्या कितनी है?
    भारत में राज्यों की संख्या एक बार फिर 28 हो गई है। जम्मू-कश्मीर अब राज्य नहीं रहा। इससे पहले देश में कुल 29 राज्य थे। हालांकि, पहले इसकी संख्या 28 ही थी। लेकिन आंध्र प्रदेश के बटंवारे के बाद तेलंगाना के रूप में एक नया राज्य उभर के सामने आया था, तब इसकी संख्या बढ़कर 29 हो गई थी।  

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप