Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala KTET Result 2022 घोषित, ktet.kerala.gov.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 12:23 PM (IST)

    Kerala KTET Result 2022 केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 4 और 5 मई 2022 को आयोजित की गई थीं। वहीं परीक्षा को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था और यह दो पालियों में आयोजित की गई थी।

    Hero Image
    Kerala KTET Result 2022:केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम (Kerala Teacher Eligibility Test, KTET 2022) घोषित कर दिया गया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Kerala KTET Result 2022: केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम (Kerala Teacher Eligibility Test, KTET 2022) घोषित कर दिया गया है। केरल शिक्षा भवन (Kerala Pareeksha Bhavan) ने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर रिलीज किया गया है। ऐसे में जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार अपने नतीजे देख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala KTET Result 2022: केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो 

    केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध 'केटीईटी फरवरी 2022 परिणाम प्रकाशित' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आवश्यक विवरण भरें जैसे – श्रेणी, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि (डीओबी)। इसके बाद, 'चेक परिणाम पर क्लिक करें'। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए केटीईटी परिणाम का एक प्रिंटआउट सहेज कर रख लें।

    राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, केटीईटी 2022 कैटेगिरी 1 के लिए परीक्षा 4 को आयोजित किया गया था। यह परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में हुई। पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट थी। इसके अलावा  5 मई को, कैटेगिरी 3 और 4 की परीक्षा हुई थी। यह एग्जाम भी क्रमश: सुबह और दोपहर की पाली में आयोजित की गई थी। KTET प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकन लकरने के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। 

    इस परीक्षा में, जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम पात्रता अंक प्राप्त किए हैं, वे अब केरल के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। बता दें कि केरल टीईटी श्रेणी 1 के तहत सफलता पाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के लिए पढ़ाने का मौका मिलेगा। वहीं श्रेणी 2 के तहत उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) और श्रेणी 3 के शिक्षक हाई स्कूल शिक्षक के लिए पढ़ाने के योग्य होंगे। वहीं कैटेगिरी 4 के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अरबी, उर्दू, संस्कृत, हिंदी भाषा के शिक्षक के रूप में नियुक्त होते हैं।