Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka 2nd PUC Results 2025 जारी, 73.45 % स्टूडेंट्स हुए सफल, karresults.nic.in पर लिंक जल्द होगा एक्टिव

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 01:04 PM (IST)

    कर्नाटक पीयूसी सेकेंड परीक्षा का आयोजन 1 से 20 मार्च तक किया गया था। एग्जाम सुबह दोपहर 10 से 1 बजे तक सिंगल शिफ्ट में कंडक्ट कराया गया था। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी 21 मार्च 2025 को जारी की गई थी। वहीं अब आज नतीजों का एलान कर दिया गया है। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

    Hero Image
    Karnataka 2nd PUC Results 2025: karresults.nic.in पर जारी हुआ परीक्षा परिणाम

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम सूचना है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) की ओर से आज, 8 अप्रैल को पीयूसी 2 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परिणाम का एलान दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया है। एग्जाम में 73.45 % स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट का एलान होने के बाद परीक्षार्थी दोपहर 1:30 बजे karresults.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। नतीजे देखने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से अपने परिणाम देख सकेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka 2nd PUC result 2025 की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    Karnataka 2nd PUC result 2025 रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले परीक्षार्थियों को कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाना होगा। अब KSEAB 2nd PUC परिणाम 2025 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। यहां, हॉल टिकट में उल्लिखित पंजीकरण संख्या दर्ज करें और इसे सबमिट करें। कर्नाटक बोर्ड PUC परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए KSEAB परिणाम का प्रिंटआउट लें या डाउनलोड करें।

    Karnataka 2nd PUC Results 2025 में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

    कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट में छात्रों को नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, बोर्ड का नाम, विषय का नाम और कोड और प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक सहित अन्य डिटेल्स शामिल होगी।

    Karnataka 2nd PUC Results Date 2025: पिछले साल में इन तिथियों में जारी हुआ रिजल्ट 

    कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट की घोषणा साल 2024 में 10 अप्रैल, 2024 को जारी किया गया था। इसके पहले साल 2023 में 21 अप्रैल, को सुबह 11 बजे जारी किया गया था। साल 2022 में कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट का एलान 18 जून, 2022 को किया गया था। 

    पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन

    कर्नाटक पीयूसी 2 परिणाम 2025 से संतुष्ट न होने वाले छात्र- छात्राएं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को कर्नाटक बोर्ड द्वारा निर्धारित आवश्यक शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। KSEAB PUC Result 2025 घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन आवेदन विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में ज्यादा अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    यह भी पढ़ें: CBSE Class 10 Result 2025: सीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट अगले माह इस डेट में हो सकता है घोषित, टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी