Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC CGL Result 2024: झारखंड सीजीएल रिजल्ट इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक, परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 02:50 PM (IST)

    झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से सीजीएल (JGGLCCE) 2023 रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    JSSC CGL Result 2024 आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर होगा जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से JSSC CGL Result जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से JSSC की ओर से डाउनलोड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी किये जायेंगे। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होंगे वे भर्ती के अगले चरण में भाग लेने के पात्र होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाइनल उत्तर कुंजी में 21 प्रश्नों को गलत माना गया

    जेएसएससी की ओर से इस भर्ती के लिए फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। अंतिम उत्तर कुंजी में विशेषज्ञों की टीम ने सभी सेटों को मिलकर कुल 21 प्रश्नों के उत्तरों को गलत पाया है। इसके चलते अब इन प्रश्नों के लिए अभ्यर्थियों को पूरे अंक प्रदान किये जाएंगे।

    स्कोर कार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

    • जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट (JGGLCCE-2023) जारी होते ही उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर नतीजे जारी होने के बाद लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी है।
    • डिटेल सबमिट होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • अब आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।

    भर्ती विवरण

    आपको बता दें कि झारखंड सीजीएल एग्जाम का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया है। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई गई थी। पेपर-1 का आयोजन पहली शिफ्ट यानी कि सुबह 8:30 से 10:30 तक और पेपर-2 दूसरी शिफ्ट में सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 तक संपन्न करवाया गया था।

    इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2023 से लेकर 3 अगस्त 2023 तक पूर्ण गई थी। भर्ती कुल 2017 पदों के लिए निकाली गई थी। इसमें सहायक शाखा अधिकारी के 863, कनिष्ठ सचिवालय सहायक के 343, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 182, योजना सहायक के 05, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 195, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 252 और सर्किल इंस्पेक्टर के 185 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- CGPSC Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ में एसआई, सूबेदार सहित अन्य पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, यहां से चेक करें पात्रता एवं मापदंड