Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JNVST Class 9 Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालयों की नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2022 08:47 AM (IST)

    JNVST Navodaya Class 9 Admission 2023 एनवीएस द्वारा देश भर में संचालित किए जा रहे 650 केंद्रीय विद्यालयों में 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार 5 सितंबर 2022 से शुरू हो गई है।

    Hero Image
    जएनवीएसटी 9वीं एडमिशन 2023 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, nvsadmissionclassnine.in पर करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JNVST Navodaya Class 9 Admission 2023: अगले साल नवोदय विद्यालयों में नौवीं कक्षा में अपने बच्चे का दाखिला कराने के इच्छुक पैरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने देश भर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित क्षेत्रों में स्थित 650 जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 9 में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एनवीएस द्वारा सोमवार, 5 सितंबर 2022 को जारी जेएनवी 9वीं एडमिशन 2023 नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 9 की कुल सीटों में से रिक्त सीटों पर दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2023 के माध्यम लिया जाएगा। इस चयन परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू हो गई है और इच्छुक पैरेंट्स परीक्षा के लिए 15 अक्टूबर 2022 तक अपने बच्चे का पंजीकरण कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेएनवी 9वीं एडमिशन 2023 नोटिफिकेशन लिंक

    जेएनवी 9वीं एडमिशन 2023 आवेदन - पंजीकरण लिंक | आवेदन लिंक

    JNVST Class 9 Admission 2023: कहां और कैसे करें आवेदन?

    पैरेट्स को अपने बच्चे के नवोदय विद्यालयों में 9वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट, nvsadmissionclassnine.in पर करना होगा। इसके बाद, पैरेंट्स को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पैरेंट्स को पंजीकृत यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपने बच्चे के लिए आवेदन सबमिट करना होगा।

    JNVST Class 9 Admission 2023: 9वीं दाखिले के लिए योग्यता

    नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 8 में उसी जिले के किसी विद्यालय में पंजीकृत होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में दाखिला लेना है। साथ ही, छात्र या छात्रा का जन्म 1 मई 2008 से पहले और 30 अप्रैल 2010 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। यह आयु सीमा सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है।

    JNVST Class 9 Admission 2023: कक्षा 9 प्रवेश चयन परीक्षा

    एनवीएस द्वारा जारी 9वीं कक्षा के लिए अधिसूचना मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2023 कुल 150 मिनट का होगा। इसमें मैथ और साइंस विषयों के 35-35 और हिंदी व अंग्रेजी के 15-15 प्रश्न होंगे। इन विषयों का सिलेबस कक्षा 8 के अनुसार होगा।

    comedy show banner
    comedy show banner