Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JNV Class 6 Admission 2023: फिर बढ़ी नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, ये है नई तारीख

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 09:41 AM (IST)

    JNV Class 6 Admission 2023 6वीं क्लास के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय टेस्ट 2023 (JNVST 2023) फॉर्म में सुधार करने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो 16 फरवरी को खुलेगी। परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाली है।

    Hero Image
    NV Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालयों में छठवीं कक्षा एंट्रेंस एग्जाम की लास्ट डेट आगे बढ़ गई है।

     एजुकेशन डेस्क। JNV Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालयों में छठवीं कक्षा में दाखिले की राह देख रहे पैरेंट्स के लिए खुशखबरी है। नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti, NVS) ने छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट फिर से बढ़ा दी है। अब क्लास 6 में प्रवेश के लिए पैरेंट्स एनवीएस फॉर्म 15 फरवरी, 2023 तक भर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि इसके पहले 8 फरवरी को परीक्षा समाप्त होने वाली थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को एनवीएस 6वीं आवेदन पत्र 2023 भरने के लिए एक और सप्ताह मिल गया। इसलिए पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि अब बिना समय गवाएं समय रहते अप्लाई कर दें। अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबासइट navodaya.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

    इस दिन से खुलेगी करेक्शन विंडो

    6वीं क्लास के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय टेस्ट 2023 (JNVST 2023) फॉर्म में सुधार करने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो 16 फरवरी को खुलेगी। इस दौरान स्टूडेंट्स के फॉर्म में केवल निम्नलिखित- जेंडर (पुरुष/महिला), श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी), क्षेत्र (ग्रामीण / शहरी), दिव्यांगता और परीक्षा का माध्यम में किया जा सकेगा। इसके अलावा किसी अन्य डिटेल्स में सुधार नहीं किया जाएगा। यह विंडो 17 फरवरी, 2023 तक ओपन रहेगी। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई करेक्शन नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि JNVST कक्षा 6 परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली है।

    JNV Class 6 Admission 2023 How to apply: जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

    जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध जेएनवी क्लास 6 एडमिशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।

    एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को विवरण दर्ज करना होगा। अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।