JNU PG Admission 2023: जारी होने वाली है जेएनयू पीजी की फर्स्ट मेरिट लिस्ट, jnuee.jnu.ac.in पर बनाएं रखें नजर
JNU PG Admission 2023 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University JNU) द्वारा पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली सूची का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना है। संभव है कि लिस्ट आज जारी कर दी जाए। हालांकि सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

एजुकेशन डेस्क। JNU PG Admission 2023: जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट जल्द जारी होगी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University, JNU) द्वारा आज, 18 अगस्त, 2023 को पोस्टग्रेजुएशन प्रोगाम और ADOP प्रोगाम में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो सकती है। हालांकि, शेड्यूल में कहा गया था कि 17 अगस्त 2023 को अस्थायी रुप से PG की फर्स्ट मेरिट लिस्ट का एलान किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यूनविर्सटी आज या फिर जल्द से जल्द ही सूची घोषित कर देगी। वहीं, उम्मीदवरों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल https://jnuee.jnu.ac.in पर नजर बनाए रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।
जेएनयू पीजी प्रवेश के अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 17 से 21 अगस्त के बीच नामांकन पूर्व पंजीकरण पूरा करना होगा। इसके बाद, स्लॉट बुक करना और शुल्क का भुगतान करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 25 अगस्त, 2023 को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट की सीट ब्लॉकिंग 25 से 28 अगस्त तक होगी। हालांकि, यह तिथियां भी अस्थायी है। जेएनयू पीजी एडमिशन से जुड़ी से ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक वेसबाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना
JNU PG 1st merit list: जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, उस टैब पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है जेएनयू पीजी प्रवेश का उल्लेख है। अब इसके बाद मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।