Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JNU PG 2nd merit list 2022: जेएनयू आज करेगा पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट की घोषणा, 10 नवंबर तक ब्लॉक करें सीट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 11:30 AM (IST)

    JNU PG 2nd merit list 2022 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने CUET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 12 सितंबर2022 के बीच आयोजित किया था। इसके बाद परीक्ष ...और पढ़ें

    Hero Image
    जेएनयू पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट की घोषणा आज होने वाली है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JNU PG 2nd merit list 2022: जेएनयू पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट की घोषणा आज होने वाली है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू (Jawaharlal Nehru University, JNU) आज, 8 नवंबर, 2022 को जेएनयू पीजी प्रवेश 2022 दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। मेरिट सूची जारी करने के समय की जानकारी फिलहाल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम चार बजे के बाद सूची जारी होने की उम्मीद है। लिस्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी 10 नवंबर, 2022 तक सीटें ब्लॉक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर देख सकेंगे। जेएनयू मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। यूनिवर्सिटी की तीसरी और supernumerary सीटों की सूची 13 नवंबर को जारी की जाएगी। JNU में कक्षाएं 28 नवंबर, 2022 से शुरू होने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने CUET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 12 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित किया था। इसके बाद, परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद, कैंडिडेट्स फाइनल आंसर-की रिलीज करने के बाद परिणाम जारी किए गए थे। वहीं अब, जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफलता मिली है उनके लिए मेरिट सूची रिलीज की गई है।

    JNU 2022 PG Admission Second Merit List: Follow these steps to check: जेएनयू पीजी सेकेंड मेरिट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    जेएनयू पीजी सेकेंड मेरिट देखने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, उम्मीदवारों को फिर जेएनयू 2022 पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अगले चरण में, उन्हें आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा और 'लॉगिन' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, जेएनयू मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।