Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JKPSC CCE Main Exam 2022: जेकेपीएससी ने सीसीई मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा, 20 फरवरी से 2 मार्च तक होंगे एग्जाम

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 04:02 PM (IST)

    JKPSC CCE Main exam 2022 आधिकारिक सूचना के अनुसार JKPSC सीसीई मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक औ ...और पढ़ें

    Hero Image
    जेकेपीएससी ने सीसीई मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।

    एजुकेशन डेस्क। JKPSC CCE Main exam: जेकेपीएससी ने सीसीई मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 20 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 2 मार्च, 2023 तक चलेगी। जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग (Jammu and Kashmir Public Service Commission,JKPSC) ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव मेंस एग्जाम (Combined Competitive Main examination, CCE) 2022) परीक्षा की तिथि के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर इसकी घोषणा की है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, JKPSC सीसीई मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

    शेड्यूल के अनुसार, 20 फरवरी, 2023 को सुबह की पाली में निबंध पेपर 1 और दोपहर की पाली में इंग्लिश की परीक्षा होगी। वहीं, 21 फरवरी, 2023 को सुबह की शिफ्ट में जनरल स्टडीज पेपर 2 और दोपहर की पाली में जनरल स्टडीज पेपर 3 आयोजित किया जाएगा। वहीं, 23 फरवरी, 2023 को जनरल स्टडीज पेपर 3 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के पदों पर निकली वैकेंसी

    इसके अलावा, आयोग ने हाल ही मेंं ने जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) में असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास 28 जनवरी, 2023 तक का मौका है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 जनवरी, 2023 तक jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 29 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा अप्रैल 2023 के चौथे सप्ताह में आयोजित हो सकती है। फिलहाल सटीक डेट जारी नहीं की गई है। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।