JKBOSE Class 10 Result 2022: जम्मू डिवीजन के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
JKBOSE Class 10 Result 2022 जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Jammu and Kashmir Board of School Education) ने इसके पहले 30 जून को JKBOSE Class 12 Result 2022 रिजल्ट जारी किया था। वहीं अब दसवीं के नतीजे भी रिलीज कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JKBOSE Class 10 Result 2022: जम्मू डिवीजन के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुके हैं। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Jammu and Kashmir Board of School Education) ने इस डिवीजन के लिए JKBOSE Class 10 Result 2022 आधिकारिक साइट jkbose.ac.in पर रिलीज किया है। अब ऐसे में, दसवीं की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करके अपने परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि JKBOSE की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 16 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके JKBOSE कक्षा 10वीं का परिणाम देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
JKBOSE Class 10 Result 2022: जम्मू डिवीजन के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
जम्मू डिवीजन के लिए दसवीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर और 'जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर दर्ज करें और 'परिणाम देखें' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका JKBOSE कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
बता दें कि इस बार 10वीं की परीक्षा में 70,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वहीं अब इनका परिणाम पोर्टल पर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में रिलीज हुए12वीं कक्षा की परीक्ष में 70% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। इसके अलावा, इस कक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। 75% छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया और 60% ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किए हैं। यह परीक्षा 23 मई से शुरू हुई थी और 16 जून को संपन्न हुई थी।