JIPMAT 2023 Result OUT: एनटीए ने घोषित किया मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट, यहां से चेक करें नतीजे
JIPMAT 2023 Result OUT एनटीए की ओर से JIPMAT 2023 का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल एप्लीकेशन नंबर ...और पढ़ें

JIPMAT 2023 Result OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) का रिजल्ट आज यानी 18 जून को घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे ऑनलाइन माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। JIPMAT 2023 Result एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर उपलब्ध है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग-इन क्रेडेंशियल दर करना होगा। आपको बता दें कि जिपमैट 2023 का आयोजन 28 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर किया गया था।
JIPMAT 2023 Result प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।
JIPMAT Result 2023: ऐसे प्राप्त करें रिजल्ट
जिपमैट 2023 रिजल्ट अभ्यर्थी दो तरीकों से प्राप्त कर सकते सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको JIPMAT - 2023 Score Card का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। अब एक नए पेज पर आप दो तरीकों से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ के लिंक पर क्लिक करना होगा। आप जिस भी लिंक पर क्लिक करेंगे उस विंडो पर आपको वो जानकारी दर्ज करने के साथ ही सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा साइन इन लिंक पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार से आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। अब आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
JIPMAT Result 2023: 28 मई को हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि जिपमैट 2023 का आयोजन देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर माध्यम में किया गया था। इस परीक्षा के लिए 8712 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 7398 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।