Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand 10th result 2021: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, Jac.jharkhand.gov.in पर करें चेक

    Jharkhand 10th result 2021 झारखंड मैट्रिक परिणामों की घोषणा कर दी गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट Jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया है। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 29 Jul 2021 04:17 PM (IST)
    Hero Image
    Jharkhand 10th result 2021: देश भर के तमाम राज्यों के बोर्ड इस वक्त 10वीं और 12वीं के परिणाम

    Jharkhand 10th result 2021: झारखंड मैट्रिक परिणामों की घोषणा कर दी गई है।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट  Jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया है। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि देश भर के तमाम राज्यों के बोर्ड इस वक्त 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर रहे हैं। इनमें गुजरात, एमपी, गोवा सहित कई अन्य प्रदेश शामिल हैं। इसके तहत अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) भी नतीजों की घोषणा करने जा रहा हे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC result 2021 10th Result 2021: जैक 10वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

    झारखंड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। इसके बाद 'जेएसी 10वीं परिणाम 2021' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उपयुक्त क्षेत्रों में एक छात्र का रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। फिर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद झारखंड बोर्ड परिणाम 2021 कक्षा 10 या 12 स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसके बाद में उपयोग करने के लिए उसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।

    बता दें कि कई अन्य बोर्डों की तरह, झारखंड बोर्ड ने अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 2021 की परीक्षाएं आयोजित नहीं कीं थी। वहीं इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 जून को परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। इस संबंध में सीएम ने कहा था कि परीक्षा को रद्द करने का निर्णय छात्रों की भलाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं इसके बाद बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड जारी किया है। बता दें कि पिछले साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.01% और 82.53% रहा था।वहीं नतीजों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।