Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEECUP Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, ग्रुप ए, ई1 और ई2 की यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए इस लिंक से करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 04 Sep 2020 01:15 PM (IST)

    JEECUP Admit Card 2020 आगामी 12 सितंबर को होने वाली ग्रुप ए ई1 और ई2 के लिए यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

    JEECUP Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, ग्रुप ए, ई1 और ई2 की यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए इस लिंक से करें डाउनलोड

    JEECUP Admit Card 2020: आगामी 12 सिंतबर 2020 को आयोजित की जाने वाली ग्रुप ए, ग्रुप ई 1 और ग्रुप ई 2 के लिए उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इन ग्रुप में यूपी पॉलीटेक्निक एंट्रेंस के लिए आवेदन किये उम्मीदवार, यूपीजेईईसी के ऑफिशियल पोर्टल jeecup.nic.in पर जाकर या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक साइट jeecup.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर उपलब्ध यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपके एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स एंटर करना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड चेक करें फिर एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रुप ए के लिए यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक

    ग्रुप ई1 और ई2 के लिए यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक

    8 दिन पूर्व जारी होने थे एडमिट कार्ड

    उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल,(UPJEEC) पर जारी अपडेट के अनुसार परीक्षा की तिथि से 8 दिन पूर्व प्रवेश पत्र जारी किये जाने थे। इसी क्रम में ग्रुप ए, ग्रुप ई 1 और ग्रुप ई 2 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी कि 4 सितंबर को पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जाने थे। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों ने इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वे यूपीजेईईसी के ऑफिशियल पोर्टल jeecup.nic.in पर जाकर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल आधिकारिक साइट के अनुसार काउंसिल ने कहा था कि परीक्षा के आठ दिन पहले JEECUP Admit Card 2020 जारी कर दिए जाएंगे। अब ऐसे में परीक्षाएं 12 सितंबर 2020 से शुरू हो रही हैं, उसके आधार पर पूरी संभावना जताई जा रही है कि कल यानी कि 4 सितंबर को प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट रिलीज किए जाएंगे। कार्ड जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए स्टेप्स को फाॅलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    बता दें कि यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर दो भाषाओं में होगा। पहला हिंदी और दूसरा इंग्लिश। वहीं यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से यूपी के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। लेकिन हां कुछ चयनित जिलों में ऑनलाइन एग्जाम भी लिया जा सकता है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट का रुख कर सकते हैं।