Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Mains Paper 2 Results 2024: घोषित होने वाला है जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 11:53 AM (IST)

    जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन संख्या पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन एंटर करनी होगी। इसके बाद नतीजे आपके पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएंगे। परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया गया था। वहीं अब परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

    Hero Image
    JEE Mains Paper 2 Results 2024: घोषित होने वाला है जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेकेंड पेपर का परिणाम जल्द ही घोषित हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन सेकेंड पेपर के लिए नतीजों का एलान किसी भी समय हो सकता है। यह उम्मीद इसलिए जताई जा रही है कि, क्योंकि जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए ने यह सूचित किया था कि जल्द ही सेकेंड पेपर का भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी रिलीज की जाएगी। बीआर्क और बीप्लानिंग नतीजों का एलान आधिकारिक https://jeemain.nta.ac.in/ पर किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Mains Paper 2 Results 2024:इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    Jeemain.nta.ac.in

    ntaresults.nic.in

    JEE Mains Paper 2 Results 2024: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक 

    सबसे पहले कैंडिडेट्स को नतीजे देखने के लिए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, बीआर्क/बीप्लान लिंक पर क्लिक करें। अब जेईई मेन लॉगिन क्रेडेंशियल-आवेदन संख्या और जन्म तिथि प्रदान करें। जेईई मेन पेपर 2 के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब जेईई मेन पेपर 2 परिणाम पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

    JEE Main Paper 2 Result 2024: 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा

    जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की, थी। इसमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू लैंग्वेज शामिल हैं। वहीं, अब कैंडिडेट्स पेपर 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही पोर्टल पर घोषित होगा।    

    यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2024: 21 अप्रैल से भरें जेईई एडवांस फाॅर्म, मई में होगी परीक्षा, नोट करें अन्य जरूरी डिटेल्स

    यह भी पढ़ें: JEE Main 2024 Paper 2 Result: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट के संबंध में एनटीए ने दी ये सूचना, पढ़ें कब होंगे घोषित