JEE Mains 2025 Session 2: रिलीज हुई जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप, jeemain.nta.nic.in पर करें डाउनलोड
जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगइन क्रेडेंशियल का यूज करना होगा। इसके बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 2 (JEE Main Session 2) एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी है। एनटीए की ओर से सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिलीज की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
जेईई मेन सेशन 2 का आयोजन 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 (बीई/बीटेक) पहले पांच दिनों में आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 (बीएर्क/बीप्लानिंग) अंतिम दिन यानी कि 09 अप्रैल, 2025 को कराया जाएगा। बता दें कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची की जरूरत परीक्षा के दिन पर नहीं होती है, यह सिर्फ कैंडिडेट्स को उनके अलॉट किए गए सिटी के बारे में जानकारी देती है।
नेशनल टेस्टिंंग एजेंसी ने इस संबंध में एक आधिकारिक सूचना भी जारी की है। इसके अनुसार, परीक्षा शहर सूचना पर्ची को एडमिट कार्ड न समझें, यह सिर्फ कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी सूचना देने के लिए जारी की गई है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अगल से बाद में जारी किए जाएंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड/जांचने में कोई कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप
JEE Main Exam City Slip 2025: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
-
जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
3 दिन पहले जारी होंगे जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड
जेईई मेन परीक्षा प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। यह आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। परीक्षार्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे। बता दें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।