JEE Main Result 2022: जेईई मेन जुलाई सेशन के नतीजे घोषित, इस लिंक देखें परिणाम, फाइनल आंसर-की जारी
JEE Main Result 2022 संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) यानि जेईई मेन के फाइनल आंसर-की को एनटीए ने 7 अगस्त को जारी कर दिया। इसके बाद जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि जेईई मेन रिजल्ट 2022 लिंक को भी आज 8 अगस्त को एक्टिव कर दिया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JEE Main Result 2022: जेईई मेन जुलाई सेशन में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दो चरणों में आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2022 यानि जेईई मेन 2022 के 25 से 30 जुलाई तक आयोजित दूसरे चरण के नतीजों की घोषणा कर दी है। एजेंसी द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2022 के लिंक को आज, 8 अगस्त 2022 को एक्टिव किया गयै। इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन जुलाई 2022 की फाइनल आंसर-की जारी की थी। एजेंसी द्वारा पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए जेईई मेन जुलाई 2022 फाइनल आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर कल यानि 7 अगस्त 2022 को एक्टिव किया गया था। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- जेईई मेन रिजल्ट 2022 लिंक 1
- जेईई मेन रिजल्ट 2022 लिंक 2
- जेईई मेन 2022 फाइनल आंसर-की 2022 डाउनलोड लिंक
JEE Main Result 2022: जेईई मेन जुलाई सेशन के नतीजे घोषित
ऐसे में जबकि एनटीए ने जुलाई सेशन के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दिए हैं, माना जा रहा था कि एजेंसी द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2022 को भी रविवार, 7 अगस्त 2022 को किसी भी समय जारी किया जा सकता है। हालांकि, एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक को परीक्षा वेबसाइट पर आज, 8 अघस्त 2022 को एक्टिव किया, जिस पर क्लिक करके परीक्षार्थी जेईई मेन 2022 रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड या जन्म-तिथि आदि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद कैंडीडेट्स अपना जेईई मेन जुलाई 2022 रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - JEE Main Toppers 2022: जेईई मेन परीक्षा में इन स्टूडेंट्स को मिले 100 फीसदी अंक, देखें लिस्ट और सेशन 2 रिजल्ट
बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2022 के साथ-साथ दोनो चरणों (जून और जुलाई) में उम्मीदवारों के मार्क्स के नॉर्मलाइजेशन के बाद रैंक भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रैंक कार्ड परीक्षा वेबसाइट पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकेंगे। दूसरी तरफ, जेईई मेन 2022 में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आइआइटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण आज, 7 अगस्त से शुरू हो गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।