Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main Answer Key 2023: जारी हुए जेईई मेंस सेकेंड सेशन के आंसर-की, ये है डाउनलोड का आसान तरीका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 08:39 PM (IST)

    JEE Main Provisional Answer Key 2023 एनटीए उत्तर कुंजी के साथ आपत्ति विंडो भी ओपन करेगा। इसके तहत अगर किसी भी कैंडिडेट्स को लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकता है।

    Hero Image
    JEE Main Provisional Answer Key 2023: जेईई मेंस सेकेंड सेशन की प्रोविजनल आंसर-की आज रिलीज हो गई है।

    एजुकेशन डेस्क। JEE Main Provisional Answer Key 2023: जेईई मेंस सेकेंड सेशन की प्रोविजनल आंसर-की आज रिलीज होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA आज 19 अप्रैल, 2023 को परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिलीज कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी आधिकारिक पोर्टल पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा। NTA उत्तर कुंजी के साथ आपत्ति विंडो भी ओपन कर दी है। इसके तहत, अगर किसी भी कैंडिडेट्स को लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। उम्मीदवारों को इस संबंध में 21 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसी दौरान उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन उठाने होंगे। जेईई मेन सत्र 2 प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसकी जानकारी नोटिस में उपलब्ध कराई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेईई मेन अप्रैल 2023 आंसर-की डाउनलोड लिंक

    JEE Main Provisional Answer Key 2023: जेईई मेंस सेकेंड सेशन की प्रोविजनल आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड 

    जेईई मेंस सेकेंड सेशन की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें। लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

    आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। उत्तर कुंजी जांचें और पेज को  डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    15 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा 

    जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner