JEE Main Exam 2025: इस दिन जारी होगी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप, 22 जनवरी से शुरू होगी पहले सेशन की परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाता है। पहले सेशन के लिए यह परीक्षा जनवरी में और दूसरे चरण के लिए अप्रैल में कंडक्ट कराया जाएगा। जनवरी सत्र की परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजितत की जाएगी। अप्रैल में यह एग्जाम पहले वीक में कंडक्ट कराया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन पहले सेशन का आयोजन 22 जनवरी, 2024 से शुरू होगा। परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यह जनवरी के पहले सप्ताह में रिलीज होनी है। इस आधार पर परीक्षा शहर की सूचना पर्ची 1 से 7 जनवरी के बीच रिलीज की जाएगी। परीक्षा शहर की सूचना देने के लिए रिलीज होने वाली यह पर्ची आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर रिलीज की जाएगी। कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही एग्जाम सिटी के बारे में जान सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट दोनों अलग-अलग हैं। साथ ही प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।
How to download JEE Main Exam City Slip 2025: जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in 2025 पर जाना होगा। अब, जेईई मेन 2025 सिटी अलॉटमेंट स्लिप लिंक पर क्लिक करें। आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। उम्मीदवार का डैशबोर्ड दिखाई देगा। अब जेईई मेन सिटी अलॉटमेंट स्लिप 2025 डाउनलोड करें। साथ ही परीक्षा के लिए अलॉट किए गए शहर को देखें।
JEE Main Exam City Slip 2025: जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप में ये डिटेल्स होंगी मेंशन
जेईई मेन 2025 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप में जेईई मेन आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र, पता, परीक्षा तिथि, लिंग, श्रेणी और प्रश्न पत्र का माध्यम जैसे विवरण शामिल होंगे। अभ्यर्थी पर्ची डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण अवश्य जांच लें। साथ ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले जारी की जाएगी। यह भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे।
JEE Main Exam City Slip 2024: 31 जनवरी तक आयोजित होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा का आयोजन 22 से 31 जनवरी तक किया जाएगा। सत्र 2 के लिए यह एग्जाम 1 से 8 अप्रैल, 2025 तक कंडक्ट कराया जाएगा। परीक्षा के सक्सेसफुली कंडक्ट होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। यह उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षार्थी इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इस पर निर्धारित समय के भीतर ऑब्जेक्शन भी उठा सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।