Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2025 Exam City: जेईई मेन सेशन-1 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द हो सकती है जारी, इन आसान स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 10:06 AM (IST)

    जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कभी भी जारी की जा सकती है। एग्जाम इंटीमेशन सिटी स्लिप जारी होते ही अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 22 23 24 28 29 30 जनवरी 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

    Hero Image
    JEE Main 2025 Exam City slip जल्द जारी होने की उम्मीद।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी 2025 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए नैशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमशन स्लिप जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। सिटी स्लिप जारी होते ही परीक्षार्थी इसे लॉग इन डिटेल दर्ज कर डाउनलोड कर पाएंगे और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

    आपको बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के बिना आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी जाएगी।

    इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप

    • जेईई मेन सिटी स्लिप जारी होते ही परीक्षार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करना होगा।
    • इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

    इन डेट्स में होगी परीक्षा

    आपको बता दें कि पेपर 1 (बीई/ बीटेक) का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को एवं पेपर 2A (बीआर्क), पेपर 2B (बी प्लानिंग) और पेपर 2A एवं 2B (दोनों) 30 जनवरी 2025 को संपन्न करवाया जायेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पेपर 1 और पेपर 2 (A) का आयोजन पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न करवाया जाएगा। इसी प्रकार पेपर 2 A, 2 B का आयोजन दूसरी शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- SATHEE: साथी पोर्टल से फ्री में कर सकते हैं इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी, यहां पढ़ें डिटेल