Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2024: जेईई मेंस एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, jeemain.nta.ac.in पर ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

    जेईई मेंस 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 नवंबर को शुरू हुई थी और यह 30 नवंबर 2023 को समाप्त हुई थी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 8 दिसंबर तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने की अनुमति दी गई थी। वहीं अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की जाएगी।

    By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Tue, 02 Jan 2024 12:03 PM (IST)
    Hero Image
    JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेंस एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, jeemain.nta.ac.in पर कर पाएंगे डाउनलोड

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination, JEE Main 2024) का पहला सत्र 24 जनवरी से आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 1 फरवरी, 2024 तक कंडक्ट कराई जाएगी। इस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा से तीन दिन पहले को जारी किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस आधार पर उम्मीद है कि प्रवेश पत्र 20 जनवरी, 2024 को रिलीज कर दिए जाएंगे। वहीं, एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में यानी कि 8 से 14 के बीच कभी भी जारी हो सकती है। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in पर विजिट करना चाहिए।

    JEE Main Admit Card 2024: 1 नवंबर से शुरू हुई थी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

    जेईई मेंस 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 नवंबर को शुरू हुई थी और यह 30 नवंबर, 2023 को समाप्त हुई थी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 8 दिसंबर तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने की अनुमति दी गई थी।

    JEE Main Admit Card 2024: 13 भाषाओं में होगी जेईई मेंस परीक्षा 

    जेईई (मेंस) 2024 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित अन्य में किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, यानी, jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, 'जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड' (लिंक एक्टिव होने पर)। स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

    यह भी पढ़ें: JEE Main 2024 Admit Card: जेईई मेंस फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार चेक करें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड